जिला पंचायत सदस्यों को तीन दिनों के बाद जीत की दी गई जानकारी

प्रत्याशियों व अधिकारियों से नोक झोंक के बाद उच्च अधिकारियों ने संज्ञान लेकर बैलेंस सीट की दी जानकारी 
जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी

बिलग्राम(हरदोई)नगर स्थित बीजीआर कॉलेज में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना का आधिकारिक तौर पर मैराथन काउंटिंग के बाद भी जिला पंचायत सदस्यों को कोई भी ठोस जानकारी नहीं दी गई जबकि सोमवार देर रात दोबारा एसडीएम द्वारा काउंटिंग कराए गई थी। प्रत्याशियों द्वारा डाटा गायब करने का आरोप लगाया गया उसके बावजूद भी  आरओ का कहना है कि सारा डाटा में घर ले जाकर फिर फाइनल बताउंगा फिलहाल बैलेंस सीट से मिलान करने की जानकारी दी जा रही है। लगातार तीन दिन से हो रही मतगणना से एक भी सदस्य को जीत हार की जानकारी नहीं दी गई।जिसको लेकर प्रत्याशियों समर्थकों में भारी रोष दिखाई दे रहा है क्षेत्राधिकारी समेत अन्य थानों की पुलिस फोर्स लगा दिया गया है। जबकि जिला पंचायत सदस्यों को अभी तक कोई भी ठोस जानकारी भी नहीं दी गई थी।सदस्यों का कहना है कि हम जीत रहे हमें हराया जा रहा है पूरी तरीके से हमारे ऊपर दबाव बनाया जा रहा है।बिलग्राम ब्लाक के जिला पंचायत सदस्य अजमतुल उर्फ मुन्ना के उस समय आंखों में आंसू आ गए जब उन्हें लगातार 3 दिनों से मतगणना में उलझाया जा रहा था। जबकि तीन हजार के ऊपर वोटों से जीत ते हुए दिखाई दे रहे थे उस समय  खबर कवरेज करने के दौरान जिला पंचायत सदस्य अजमतुल उर्फ मुन्ना भावुक नजर आए  बहुत ज्यादा अफसोस हुआ  फिलाल इनकी आंखों में आंसू देख कर ईस्वर ने इनकी सुन ली।
लागभग 3 बजे के बाद एसडीएम सण्डीला नायब तहसीलदार सीओ बिलग्राम सहित भारी पुलिस बल के साथ प्रत्याशियों को अधिकारियों द्वारा मीडिया को जानकारी दी गई उसके बाद आरओ द्वारा सर्टीफिकेट देने की बात कही गई जिला पंचायत सदस्यों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली
और इन्हें 3145 वोटों से जीत दर्ज कराई एआईएम की पार्टी से लड़े थे मुन्ना जरौली शेरपुर 
बिलग्राम- प्रथम- सत्यकुमार 6423 मत
बिलग्राम- द्वितीय- धीरेंद्र यादव 5206 मत
बिलग्राम- तृतीय- संतोष कुमारी पुत्र बधू कप्तान सिंह यादव 6982
बिलग्राम- चतुर्थ- अजमतुल उर्फ मुन्ना जीते हुए सदस्यों को आरओ द्वारा सर्टीफिकेट देने की बात कही

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने