कोई टाइटल नहीं

25 साल बाद छिना प्रधानी का ताज

जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी

हरदोई। टडियावां ब्लॉक की चर्चित आशा ग्राम पंचायत में पिछले पच्चीस साल से दखल रखने वाले प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से प्रधान पद काबिज होने वाले को इस बार करारी हार का सामना करना पडा है। यहां से इस बार जनता ने अनुज सिंह छुन्नू व मुकुल सिंह के प्रति पूरा विश्वास जताते हुए उनके समर्थित प्रत्याशी अनीश को जीत दिलाकर इतिहास रचने का काम किया है। उनकी जीत से समर्थकों में खुशी की लहर है वहीं अनुज सिंह व मुकुल सिंह आशा ने ग्रामीणों का आभार जताया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने