सीमा पर शहीद हुआ हरदोई का लाल परिवार वालों में छाया मातम




जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी

हरदोई देशवासियों के साथ ही आज हरदोई जिले के लोगों के लिए भी देश की सीमा से एक दुःखद खबर सामने आई है। जम्मू कश्मीर के राजौरी में तैनात हरदोई जिले के कछौना थानाक्षेत्र के ग्राम पंचमखेड़ा निवासी बीएसएफ जवान शैलेन्द्र के शहीद होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ हैं। बीएसएफ जवान शैलेन्द्र के शहीद होने की सूचना मिलते ही शहीद के परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।शहीद बीएसएफ जवान शैलेन्द्र का पार्थिव शरीर देर शाम उनके पैतृक गांव पंचमखेड़ा पहुंचेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने