राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आव्हान पर सपा नेता मुजीब खा ने गांव गांव जाकर जरूरतमंद को राशन किट वितरण की

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आव्हान पर सपा नेता मुजीब खा ने गांव गांव जाकर जरूरतमंद को राशन किट वितरण की


जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी

 शाहाबाद में मुजीब खां के नेतृव में कई दिनों से राशन किट वितरण। इस कोरोना काल में ग्राम सहोरा, गहोरा, सिकंदरपुर नरकतारा, आगमपुर, उमरिया कैथनी, उमरिया धानी के कुछ ऐसे परिवार जिनके आए के कोई स्रोत नहीं उन परिवार को राशन किट वितरण किए और कुछ ऐसे परिवार जिनके परिवार के मुखिया कोरोना काल से पीड़ित हुए उनको राशन किट वितरण कर और उनकी हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया। मुजीब खां ने कहा की समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने निर्देश दिया है कि जो इस  कोरोना काल में परेशान है  और जिनकी आर्थिक स्थिति कमज़ोर है और मौजूदा सरकार उनकी कोई मदद नहीं कर रही है इसमें समाजवादी पार्टी का हर नेता कोरोना से परेशान लोगो की मदद करेगा क्योंकि सपा के लोग हमेशा गरीबों के साथ है और रहेंगे 2022 के चुनाव में आप सबके सहयोग से इस बार 300 से अधिक सीटें जीत गी और पूर्ण बहुमत की सरकार बने गी। प्रदेश के हर गरीब किसान युवा लोगो के साथ समाजवादी पार्टी खड़ी है अंत मे उन्होने कहा अखिलेश को लाना है भाजपा को भगाना है। इस मौके पर शाहिद खां छात्र नेता, नूर अहमद, नईम खां, आज़म खां, राजीव प्रधान, रमेश वर्मा, चरण सिंह, महेश राठौर, उधान लाल वर्मा, मुनेद्र लोधी, श्रीकिशन प्रजापति, राम कुमार सक्सेना, राम वरन श्रीवास्तव मौजुद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने