हरदोई पुलिस अधीक्षक की अनोखी पहल, जनपद में गठित होगा "हालचाल दस्ता

हरदोई पुलिस अधीक्षक की अनोखी पहल, जनपद में गठित होगा "हालचाल दस्ता


जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी 


"हैलो. ये हरदोई पुलिस का #हाल_चाल_दस्ता है। आपके हाल-चाल कैसे हैं? कहीं आपको कोई परेशानी तो नहीं। यदि आपने कोई रिपोर्ट दर्ज कराई हैं तो क्या जांच से संतुष्ट हैं? यदि पुलिस से कोई परेशानी हो तो बताएं"हाँ जल्द ही आपके मोबाइल पर इस तरह का कभी भी फोन आ सकता है दरअसल हरदोई पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने जनता के बीच पुलिस की मजबूत छवि बनाने के लिए एक नई पहल शुरू की है, जिसे हाल-चाल दस्ता का नाम दिया गया है जिसमें प्रभारी मीडिया सेल फरियादियों / अपराधियों/व्यापारियों/बैकों/पेट्रोल पम्प स्वामियों/सर्राफा व्यवसाइयों एवं सम्भ्रान्त नागरिकों के नाम एवं मोबाईल नम्बर की सूची का थानावार बनाई जाएगी तथा "हाल-चाल दस्ता" में नियुक्त महिला आरक्षी मोबाईल फोन से व्यक्तियों से बात करके कुशलता पूछेंगी एवं यदि उनके द्वारा कोई महत्वपूर्ण सूचना अपराध आदि के सम्बन्ध में दी जाती है, तो तुरन्त उच्चाधिकारियों को व्हाट्स-एप से सूचित करेंगी। उक्त "हाल-चाल दस्ता” में महिला आरक्षियों की नियुक्ति हेतु थाना प्रभारी / शाखा प्रभारी / प्रतिसार निरीक्षक के माध्यम से इच्छुक महिला आरक्षियों के प्रार्थना प्राप्त कर गठन की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गयी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने