जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी ने किया ग्रामीण क्षेत्रों में औचक निरीक्षण,, सफाई कर्मचारी अनुपस्थित होने पर हुई निलंबन की कार्रवाई मचा हड़कंप,,कहा साफ सफाई में कोताही बर्दाश्त नहीं

जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी ने किया ग्रामीण क्षेत्रों में औचक निरीक्षण,, सफाई कर्मचारी अनुपस्थित होने पर हुई निलंबन की कार्रवाई मचा हड़कंप,,कहा साफ सफाई में कोताही बर्दाश्त नहीं


मथुरा जनपद में ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रहे डेंगू के मामले को लेकर के डीपीआरओ किरन चौधरी ने सख्त रुख अपनाया है उन्होंने विकास खंड बलदेव की ग्राम पंचायत भरतिया,पटलौनी, इरौली जुन्नादार का औचक डीपीआरओ किरन चौधरी द्वारा निरीक्षण किया गया। ग्राम पंचायत में एक सफाई कर्मचारी उपस्थित था और साफ सफाई करते मिला। वही दूसरा सफाई कर्मचारी प्रदीप कुमार गांव भारतिया में अनुपस्थित मिले। जिस पर ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि वह गांव में कभी नहीं आते है। ग्रामीणों की शिकायत,एडीओ पंचायत की रिपोर्ट तथा ग्राम पंचायत में अनुपस्थित होने पर कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से सफाई कर्मचारी प्रदीप कुमार को निलंबित करने के आदेश दे दिए। ग्राम पंचायत भरतिया में पंचायत भवन की रंगाई पुताई एवं मरम्मत हेतु सचिव को निर्देशित किया कि इसे 7 दिवस में ग्राम सचिवालय का रूप देने हेतु गुणवत्ता के तौर पर तैयार करें। वही ग्राम पंचायत पटलोनी में ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि गांव में सफाई कर्मचारी नियमित आते हैं, और डीडीटी छिड़काव, नालियों की साफ सफाई  नियमित रूप से कि जा रही है। ग्राम पंचायत इरोली जुन्नारदार में साफ सफाई, झाड़ी कटाई, डीडीटी छिड़काव नियमित रूप से किया जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया की प्रधान द्वारा भी साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने