जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना द्वारा निर्मित पुस्तकालय का उद्घाटन किया

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना द्वारा निर्मित पुस्तकालय का उद्घाटन किया



मथुरा: 21 अक्टूबर 2021 को ग्राम पंचायत हथकोली विकासखंड बलदेव में जिलाधिकारी  मथुरा नवनीत सिंह चहल द्वारा उपजिलाधिकारी महावन एवं जिला पंचायत राज अधिकारी मथुरा किरन चौधरी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना द्वारा निर्मित पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया।जिलाधिकारी ने व्यक्तित्व विकास,प्रेरक व्यक्तित्व से संबंधित पुस्तकों को रखने पर जोर दिया।ग्राम प्रधान द्वारा दैनिक समाचार पत्र भी लगा दिया गया है।ग्राम पंचायत में ग्राम निधि से आर ओ प्लांट के लिए एक कमरा बनाया गया। इसमें Piramal foundation द्वारा ग्राम पंचायत में लगाए गए आर ओ प्लांट का भी शुभारंभ किया गया। जिसके जरिए ग्रामीणों को ₹3 में 20 लीटर पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
 जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी ने बताया कि यह अन्य नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों के लिए उदाहरण है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने