जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
माधौगंज (हरदोई)।कस्बा स्थित कार्यालय पर सपा नेता सुभाष पाल के समर्थकों से समाजवादी पार्टी के संरक्षक, पूर्व रक्षा मंत्री व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 83वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। सपा नेता ने मुलायम सिंह यादव के संघर्ष को याद करते हुए कहा कि उन्होंने समाज के हर वर्ग के लिए कार्य किया है। कहा कि उन्हीं के आर्दशों को ध्यान रखते हुए हम जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष नसीम नेता,सुशांत पाल, निशांत पाल , आलोक त्रिवेदी, अंकित पाल , आलोक यादव, शिवकुमार पाल , श्रीपाल प्रधान, नीरज पाल,
आशू ठाकुर, हर्षित सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

