भारतवर्ष की आजादी की 75वीं वर्षगांठ को स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया गया

भारतवर्ष की आजादी की 75वीं वर्षगांठ को स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया गया 
जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी

बिलग्राम हरदोई में भारतवर्ष की आजादी की 75वीं वर्षगांठ को स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे आरएसएस ने सोमवार  को बिलग्राम नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में  अमृत  महोत्सव का शुभारंभ  वंदे मातरम और भारत माता की आरती व जयघोष के साथ किया. इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त सहपरियोजना प्रमुख गोविन्द जी ने भारत के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर धर्म जागरण प्रमुख  जयरतन द्विवेदी ,नगर सहकार्यवाह अक्षत श्रीवास्तव,नगर संचालक अटल गुप्ता समेत सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक शिक्षक  व छात्र  मौजूद रहे।मंच संचालन प्रधानाचार्य ब्रह्मचारीजी के द्वारा किया गया।इस मौके पर भारी संख्या में स्कूल बच्चे व गर्जन स्कूल स्टाफ मौजूद रहा

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने