ट्राई साइकिल सहायक यंत्र व उपकरण पाकर दिव्यंजनों के खिले चेहरे
जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
हरदोई बिलग्राम । सामाजिक अधिकारिता मंत्रालय के सहयोग से हरदोई जिले के तहसील बिलग्राम परिसर में नि:शुल्क सहायक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें दिव्यांगजनों को उपकरण बांटे गए। इसमें ट्राईसाइकिल, फोल्डिंग व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल और 20 बैसाखी चश्मे फोल्डिंग व्हीलचेयर कृत्रिम दात कान की मशीन व्हीलचेयर कमोड सहित स्मार्ट स्कैन कृत्रिम अंग एवं कैलीपर सहित आदि सामग्री वितरित की गईं।
मुख्य अतिथि सांसद अशोक रावत ने कहा कि मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल से दिव्यांगजनों को जीवन का वह हिस्सा मिला है जिससे उनके श्रम और समय दोनों की बचत होगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र दिव्यांगजन अपने हितलाभ से वंचित न रहें। प्रभारी ने बताया कि इस शिविर में रजिस्ट्रेशन फ्री कराए जा रहे हैं जो व्यक्ति आपके आसपास दिव्यांग हो उनके रजिस्ट्रेशन कराने और सरकार द्वारा दिए गए सामानों का लाभ लें आयोजित किए गए परीक्षण शिविर में पात्र पाए गए दिव्यांगजनों को लाभ दिया गया है। इस मौके पर दिव्यांगजनों को 6 लाख 2 हजार रुपये की लागत के सहायक यंत्र और उपकरण दिए गए। वहीं, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ऐके पाठक ने कहा कि सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के उत्थान के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाए। इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा सांसद अशोक रावत एसडीएम बिलग्राम राहुल कश्यप तहसीलदार बिलग्राम राजीव यादव दिव्यांग कार्यालय अधिकारी ऐ के पाठक भाजपा नगर अध्यक्ष-विजय कुमार गुप्ता मंडल अध्यक्ष रवि सिंह सांसद प्रतिनिधि राज नाथ सिंह अभय शंकर शुक्ला भाजपा नेता नवल माहेश्वरी नंद किशोर गुप्ता अनिल तिवारी उर्फ़ चाच्चू सीपी सिंह सहित आदि मौजूद रहे।


