मथुरा में पंचायत अभिलेखागार का हुआ शिलान्यास

मथुरा में पंचायत अभिलेखागार का हुआ शिलान्यास



मथुरा की विकासखंड नौझील में ग्राम पंचायतों से प्राप्त होने वाले समस्त अभिलेखों की सुरक्षा के दृष्टिगत क्षेत्र पंचायत कार्यालय परिसर में एक अभिलेखागार के निर्माण का शिलान्यास मुख्य अतिथि जनपद मथुरा के नोडल अधिकारी श्री मयूर माहेष्वरी जी द्वारा किया गया। शिलान्यास के समय डॉ नितिन गौड़ मुख्य विकास अधिकारी, राजेश चौधरी, सुमन चौधरी ब्लॉक प्रमुख, किरन चौधरी जिला पंचायत राज अधिकारी, मुकेश कुमार खंड विकास अधिकारी नोहझील एवं शंकर पाल सहायक विकास अधिकारी पंचायत एवं विकास खंड नौझील के बहुतायत संख्या में ग्राम प्रधान और ग्रामीण उपस्थित रहे, साथ ही मुख्य अतिथि जनपद मथुरा के नोडल अधिकारी मयूर महेश्वरी द्वारा बताया गया, कि उक्त अभिलेखागार निर्माण होने पर विकासखंड के समस्त अभिलेखों को सुरक्षित रखा जाएगा तथा ग्राम पंचायतों की परिसंपत्तियों से संबंधित अभिलेखों को सुरक्षित रखने का एक उचित स्थान उपलब्ध रहेगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि अभिलेखों के सुरक्षित रहने से विकास कार्यों में पारदर्शिता बनी रहती है। किरन चौधरी जिला पंचायत राज अधिकारी ने एडीओ पंचायत,सचिव और प्रधान को अपने ग्राम पंचायतों के पत्रावलियों को सुव्यवस्थित रूप से तैयार करने और उनके रखरखाव के विषय में बताया तथा यह भी कहा कि पंचायत अभिलेखागार के बनने से यह पत्रा वालिया सुरक्षित भी रहेंगी और भविष्य में इनका डिजिटलीकरण करना आसान हो जाएगा। ग्राम पंचायतों के अभिलेख मजबूत होने से ग्राम पंचायतें सशक्त भी होंगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने