किसान बिल वापसी से किसानों में खुशी
अमेठी से दिनेश तिवारी
शुक्ल बाजार अमेठी
तीनों कृषि कानूनों को वापस ले जाने की घोषणा करने के बाद जिले के किसानों ने खुशी जाहिर की कृषि कानून के विरोध में समय-समय पर स्थानीय किसान संगठनों ने अपनी आवाज बुलंद की किसान संगठनों के नेता आंदोलन और धरना करते रहे शुक्रवार की सुबह जब प्रधानमंत्री ने तीनों कृषि कानूनों को आगामी संसद में वापस ले जाने की बात कही तो किसानों ने अपनी खुशी का इजहार किया कृषि कानून के समाप्त किए जाने की घोषणा के बाद राजनीतिक पार्टी के नेताओं ने भी इसे लोकतंत्र की जीत करार दिया
क्या कहते हैं स्थानीय किसान यह देश के किसान भाइयों की संघर्ष का नतीजा है जिन्होंने दिन-रात आंदोलन किया उमाशंकर तिवारी किसान
केंद्र सरकार द्वारा वापस लिए गए कृषि कानून किसानों के लिए एक बहुत बड़ी जीत है
देवी दयाल शर्मा जिला संरक्षक भाकियू
कृषि कानून वापस लेना केंद्र सरकार की नाकामी का एक उदाहरण है केंद्र सरकार को किसान आंदोलन के आगे झुकना पड़ा आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसान भाइयों के लिए यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी
बृजेश यादव तहसील मीडिया
