लक्ष्य के अनुरूप अधूरे कार्यो को समय से पूर्ण करेः-जिलाधिकारी
जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
हरदोई कलेक्टेªट सभा कक्ष में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में मिशन प्रेरणा की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आपरेशन कायाकल्प एवं विद्यालयों का संविलियन, कायाकल्प के प्रगति सर्वे रिपोर्ट, विकास खण्ड एवं नगरीय निकाय वार समीक्षा, कम्पोजिट स्कूल ग्राण्ट, जर्जर/निष्प्रयोज्य भवनों के ध्वस्तीकरण की समीक्षा, स्वीकृत निर्माण कार्यो की प्रगति, मध्यान्ह भोजन योजना, प्रेरणा पोर्टल पर फीडिंग की स्थिति तथा जिला एवं विकास खण्ड स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा विद्यालयों का भ्रमण, सपोर्टिव सुपरविजन एवं अकादमिक कार्यक्रमों का क्रियान्वयन के अन्तर्गत मिशन प्रेरणा, दीक्षा एप, सहयोगात्मक पर्यवेक्षण, सहयोगात्मक पर्यवेक्षण के साथ साथ समावेशी शिक्षा, वित्तीय प्रगति तथा केजी0बी0वि0 आदि योजनाओं पर गहन समीक्षा की गयी। उन्होने योजनाओं से सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लक्ष्य के अनुरूप अधूरे कार्यो को समय से पूर्ण करे।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना, जिला विकास अधिकारी ए0पी0 सिंह, पीडी डीआरडीए गजेन्द्र तिवारी, अर्थ एवं संख्या अधिकारी राम प्रकाश, जिला विद्यालय निरीक्षक वी0के0 दुबे, जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धी मिश्रा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वी0पी0 सिंह आदि उपस्थित रहे।
------------------------------------------

