जूनियर स्कूलों मे मतदाता जागरूकता के सम्बन्ध मे पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन कराया गयाः-वन्दना


जिला संवाददाता फारुक क़ुरैशी

 हरदोई अपरजिलाधिकारी वंदना त्रिवेदी ने बताया है कि स्वीप कार्यक्रमों की श्रंखला मे आज जनपद मे संकुल स्तर पर जूनियर स्कूलों मे मतदाता जागरूकता के सम्बन्ध मे पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन मे शिक्षकों व अनुदेशकों द्वारा कराया गया। प्रतियोगिता मे स्टाफ के साथ-साथ स्कूली बच्चों ने विशेष उत्साह दिखाया। पोस्टर मनमोहक चित्र बनाये गये, जिनके माध्यम से लोगों को मतदान करने व मतदाता सूची मे नाम दर्ज कराने के लिये प्रेरित किया गया। प्रतिभागियों द्वारा मतदाता जागरूकता से सम्बन्धित मनमोहक पोस्टर तैयार किये गये। प्रतियोगिता का आयोजन संकुल स्तर पर किया गया। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के लिये नोडल अधिकारी सहायक नोडल अधिकारी भी नामित किये गये है जिनके निर्देशन मे समस्त प्रतियोगिताए आयोजित की जा रही है। उन्होंने जनपद के प्रबुद्वजनों से भी अपील की है कि वे मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य करे। उन्होंने बताया कि स्वीप कार्यक्रमों की श्रंखला मे कल 18 नवम्बर को शिक्षक-शिक्षिकाओं/छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता का संदेश देते हुये नुक्कड़ नाटक व गीत संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जाय
------------------------------

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने