पूजा अर्चना कर दान दक्षिणा देकर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया
जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
बिलग्राम हरदोई के शीतला देवी मंदिर प्रांगण बिलग्राम में शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वधान में हरदोई के टोली नायक श्री आरबी शर्मा जी द्वारा संगीत में सत्यनारायण व्रत कथा एवं दीप यज्ञ दिन सोमवार को किया गया इस मौके पर प्रवचन ब्रह्म कुमारी पूनम दीदी द्वारा ईश्वरी विश्वविद्यालय बिलग्राम में कार्यक्रम के समापन के दिन तीर्थ स्थल नेमीशरण के प्रतिष्ठित धर्मगुरु सनातन धर्म के रक्षक जगदा चार्य स्वामी देवेंद्र आनंद सरस्वती जी ने सनातन धर्म की व्याख्या विस्तार से की और सभी से धर्म अनुसार चलने की बात कही इस विशेष मौके पर स्वामी जी का जोरदार स्वागत व सम्मान नगर की पूर्व चेयरमैन मालती रमन गुप्ता ने शाल ओढ़ाकर व दान दक्षिणा देकर सम्मानित किया इस कार्यक्रम के आयोजक स्वागताअध्यक्ष फूलचंद मौर्या संयोजक राम नारायण शुक्ला व्यवस्थापक महेंद्र नाथ मौर्या उमाशंकर शर्मा और नगर के सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे
