बुखार के साथ कई अन्य बीमारियों का कहर जारी जिम्मेदार अधिकारी मौन
आसपास ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर नगर के विभिन्न मोहल्ले के लोग गंभीर रूप से चपेट में आकर गवां रहे अपनी जान
नगर पालिका की अनदेखी से नगर में पनप रहे है मच्छर
जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
बिलग्राम /हरदोई नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम तैनात महिला चिकित्सक डॉक्टर सबा की डेंगू से मृत्यु हो गयी है।वही परिवार वालो क् दुःख क् पहाड़ टूट गया रो रो कर बुरा हाल है प्राप्त जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ग्राम में महिला चिकित्सक के रूप में डॉ सभा पिछले 3 सालों से तैनात थी 5 नवंबर को उनकी अचानक तबीयत खराब है उन्होंने अपनी जांच करें जिसमें डेंगू के शुरुआती लक्षण का पता चला इसके बाद कई डॉक्टरों को दिखाया उसके बाद उपचार चलता रहा उसके बाद लखनऊ अपोलो हॉस्पिटल में इलाज चलता रहा मंगलवार को सुबह आखरी सांस ली अचानक म्रत से परिवार व पूरे स्टाफ के लोग सदमे में है सोमवार को दम तोड़ दिया सिफा की मौत होने से आसपास क्षेत्रों में हड़कंप मच गया आम जनमानस मजबूर होकर झोलाछाप डॉक्टरों व निजी अस्पतालों में इलाज कराने को विवश हैं।पूरे नगर व आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू के मरीज निकल रहे हैं जो लखनऊ कानपुर हरदोई व अन्य जिलों में उपचार करा रहे हैं आपको बताते चलें कि वर्तमान समय में मच्छर जनित संक्रामक बीमारी तेजी से फैल रही है। अधिकांश व्यक्ति बुखार से प्रभावित हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम पर समुचित दवाइयां न उपलब्ध होने के कारण इलाज के अभाव में मरीज झोलाछाप डॉक्टरों व निजी नर्सिंग होम में इलाज कराने को विवश हैं। जबकि स्वास्थ्य विभाग विशेष संचारी अभियान चलाकर कागजों पर ही फीलगुड करा रहे हैं।नगर मे स्वच्छता समितियां भी कागजों पर ही संचालित हैं। आबादी के अनुपात में प्रशिक्षित डाक्टरों की भारी कमी है। वहीं ग्राम सभा में सफाई कर्मियों का कोई रोस्टर सार्वजनिक नहीं है। सफाई कर्मी नियमित रूप से ग्राम व नगर में समय समय से नहीं पहुंचते हैं। जिससे नगर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं।ताल तालियो में मच्छर तेजी से पनप रहे हैं। मच्छरों के कारण तमाम तरीके की बीमारियां मलेरिया, डेंगू तेजी से फैल रही हैं। लोग इनकी चपेट में आकर अपनी जान तक दे रहे हैं।अभी तक नगर के विभिन्न मोहल्ले में नौ लोग अपनी जान गवा बैठे है। लेकिन शासन प्रशासन व जिम्मेदार अधिकारी हाथ पर हाथ धरे हुए बैठे है अभी तक जिनके कान में जूं तक नहीं रेंगी है शायद वह और मौतों का इंतजार कर रहे हैं जिम्मेदार व्यक्ति समस्याओं की तरफ ध्यान देना मुनासिब नहीं समझते हैं। जिसके कारण सफाई व्यवस्था, दवा छिड़काव, फागिंग कार्य नहीं किए जाते हैं। इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक डॉ० विनीत।कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर स्वास्थ्य टीम द्वारा कैंप लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से बीमारियों को ध्यानगत रखते हुए फागिंग, एंटी लार्वा छिड़काव व पेयजल में साफ सफाई की पुरजोर मांग की है।अगर ऐसे ही रहा तो कितने लोग अपनी जान से हाथ धो बैठेंगे वही पिता ने भी पालिक के कर्मचारियों पर भी साफ सफाई में ला परवाही बरती जा रही है उन्होंने ये भी बताया है कि सिर्फ फोटो खिंचवाने के लिए झाड़ू व नालियां साफ की जाती है वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम में महिला वार्ड के पीछे गंदगी का अंबार लगा हुआ है वह अस्पताल परिसर में साइकिल स्टैंड के पीछे कूड़े का अंबार लगा हुआ है आखिर इसका जिम्मेदार कौन है
