हरियावां:- हरदोई जिले के हरियावां थाना क्षेत्र के भदेवरा गांव में इन दिनों हर वर्ष की भांति श्री रूद्र महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है यह कार्यक्रम कई विगत वर्षों से भदेवरा गांव में किया जा रहा है इसमें गांव में साप्ताहिक यज्ञ व भागवत कार्यक्रम होता है स्वामी 1008 श्री श्यामा आश्रम के शिष्य स्वामी ब्रम्हाश्रम की संरक्षता में श्री रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया जा हैं जिसमें 7 दिनों तक यज्ञ व भागवत कथा व्यास अविचल महाराज द्वारा सुनाई जा रही हैं जिसकी कलश यात्रा बड़े ही धूमधाम से निकाली गई जोकि भदेवरा गांव से भकुरहा घाट पर गोमती तक बड़े ही धूमधाम से निकाली इस मौके पर काफी संत महात्मा व भक्तगण मौजूद रहे।



