जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी ने विकासखंड बलदेव में किए जाने वाले कार्यों का शिलान्यास किया

जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी ने विकासखंड बलदेव में किए जाने वाले कार्यों का शिलान्यास किया




मथुरा विकास खण्ड बलदेव की ग्राम पंचायत ततरोता में निष्पादन अनुदान वर्ष 2016 - 17 की प्राप्त धनराशि से किये जाने वाले कार्यो का शिलान्यास ज़िला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी द्वारा किया गया। ततरोता में कुल 60 कार्य स्वीकृत है। 43 कार्य सी सी व नाली 17 कार्य सामुदायिक भवन, टी टी एस पी निर्माण , स्कूल मे स्मार्ट क्लासेस, आर ओ वॉटर प्लांट, सोलर लाइट प्लांट, पार्क, एम आर एफ सेंटर, गौ वंश आश्रम स्थल, पंचायत भवन सुदृढ़ीकरण आदि कार्य है। जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी ने बताया ग्राम पंचायत में इन कार्यों के हो जाने के पश्चात ग्राम पंचायत में व्यापक बदलाव दिखेगा। ग्राम पंचायत की जो मूलभूत समस्याएं हैं, जैसे जलभराव, गंदगी, टूटी फूटी सड़कें, विद्युत की समस्या, पानी की समस्या, अव्यवस्थित क्लास रूम आदि का समाधान हो सकेगा।समस्त कार्यों के पूर्ण हो जाने के पश्चात यह कहा जाना संभव हो सकेगा कि ततरौता एक आदर्श गांव बन चुका है। जिसमें शहरों जैसी लगभग सभी सुविधाएं मौजूद मिलेंगे। कार्य के शुभारंभ के अवसर पर ग्रामीणों में व्यापक उत्साह देखने को मिला। प्रधान सरोज देवी, एडीओ पंचायत विनोद कुमार असोल, सचिव सगीर अहमद, जे ई पी डी शर्मा प्रधान पति दिनेश कुमार व अन्य ग्राम वासी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने