गुन्नौर महामंत्री भतीजे का तमंचा लहराते फोटो वायरल जांच में जुटी पुलिस
संवाददाता यशवीर सिंह यादव की रिपोर्ट
असले के साथ वीडियो वायरल पर युवक को पकडऩे के साथ ही पत्रकारों के खिलाफ धमकी भरी कमेंट करने कार्रवाई होगी।
गुन्नौर । अबैध असले के साथ ही एक युवक की वीडियो वायरल होने में थाना पुलिस ने युवक को पकड़ने हेतु टीम तैयार की है। इसी के साथ पत्रकारों के खिलाफ फेसबुक आईडी पर धमकी भरे लहजे में कमेंट करने को लेकर पुलिस ने ऐसी व्यक्ति के खिलाफ भी कार्रवाई की बात कही है।
गुन्नौर थाना क्षेत्र में अवैध असली के सहित वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने युवक की पहचान कर ली है। वहीं गुन्नौर पुलिस ने बताया हाथों में अवैध तमंचा के साथ गुन्नौर कस्बे के रहने वाला पुलकित नाम का व्यक्ति है। इस युवक को पकड़ने के लिए पुलिस टीम तैयार कर भेजी जा चुकी है। जल्द ही यह पुलिस की गिरफ्त में होगा। पुलिस की गिरफ्त में आने पर इससे अवैध असले के संबंध में जानकारी हासिल की जाएगी।
वही साथ ही गुन्नौर एसएचओ रामवीर सिंह ने बताया फेसबुक आईडी पर पत्रकारों के खिलाफ धमकी भरी लव्ज इस्तेमाल करने पर ऐसे व्यक्ति के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। चाहे वह कितना भी शक्तिशाली व्यक्ति क्यों न हो कानून सबके लिए एक बराबर है। वही पत्रकारों के खिलाफ फेसबुक आईडी से धमकी भरे लब्ज का इस्तेमाल करने पर फेसबुक आईडी की जांच की जा रही है।
