जनरल बिपिन रावत को दी गई श्रद्धांजलि

जनरल बिपिन रावत को दी गई श्रद्धांजलि


बेनीगंज/हरदोई_राजीव जनसेवा केंद्र के संचालक राजीव श्रीवास्तव ने गांधी इण्टर कॉलेज सड़क मार्ग पर पहले चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। वही प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी संगठन के जिला अध्यक्ष पुनीत मिश्रा ने कहा कि बेशक वह अब इस दुनिया मे नही है लेकिन देश के लिए 43 साल की सेवा हमेशा याद रखी जाएगी। जनरल रावत को उनके दो बड़े आपरेशनों के लिए भी याद रखा जाएगा, जिसके लिए उन्होंने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नही किया। कहा कि हेलीकाप्टर में जनरल विपिन रावत के साथ उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 14 अन्य लोग सवार थे। इस हादसे ने देश का सर्वोच्च अधिकारी छीन लिया है। इस हादसे से भारत देश को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। इस अवसर पर आशीष श्रीवास्तव, सोनू त्रिवेदी, रमाकांत श्रीवास्तव, धीरेंद्र कश्यप, संतोष श्रीवास्तव, रोहित अघिनोत्री, रफीक अहमद, गौरव गुप्ता, बिनोद यादव, जसवंत सिंह, सुभम सिंह, कढ़िले सिंह, आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने