विमान दुर्घटना के शहीदों को विद्यालय परिवार ने दी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि
संवाददाता फारूक क़ुरैशी
सुरसा (हरदोई)।विकास खंड के गांव म्योनी में स्थित मॉडल प्राथमिक विद्यालय में शोकसभा आयोजित हुई। जिसमें बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर में बेहद दुर्भाग्यपूर्ण विमान दुर्घटना में शहीद हुए भारत के वीर सपूतों को विद्यालय परिवार ने 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। स्कूली बच्चों ने चित्रों के माध्यम से शोक प्रकट किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक लाल बहादुर ने घटना से दुखी परिवारों के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि विमान दुर्घटना में देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत द्वारा किये गए कार्यो समाज सदैव याद रखेगा। इस अवसर पर स्कूल का समस्त स्टाफ व बच्चे मौजूद रहे।

