कांग्रेस सेंध लगाने भाजपा गढ़ बचाने मैदान में

कांग्रेस सेंध लगाने भाजपा गढ़ बचाने मैदान में 


 सारंगढ़ । में होने वाले नगर पालिका परिषद चुनाव में इस बार सबसे बड़ा सवाल यही है कि - क्या कांग्रेस भाजपा के इस किले में सेंध लगा पाएगी ? सवाल यह भी है कि - क्या भाजपा इस चुनाव में अपने गढ़ को बचा पाएगी ? नगर पालिका की 15 सीटों में से 9 सीट पर इस समय भाजपा का कब्जा है । पूर्व के चुनाव में भी भाजपा अपनी अध्यक्षीय पारी खेल चुका है । वार्ड क्रमांक 8 भाजपा से फिर मनोज जायसवाल मैदान में हैं , वर्तमान में मनोज जयसवाल की धर्मपत्नी इस वार्ड से चुन पार्षद है , उससे पूर्व स्वयं मनोज जायसवाल भाजपा से वार्ड पार्षद बने थे । यह भाजपा का गढ़ है और कांग्रेस प्रत्याशी शुभम बाजपेयी सेंध लगाने में काफी सक्रिय दिखाई दे रहे हैं । 


ईमानदार छवि का पार्षद हो

छात्र राजनीति से अपनी राजनीतिक जीवन का सूत्रपात करने वाले , सामाजिक नेता और कांग्रेस के जांबाज सिपाही , सेवा सहकारी समिति के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा का कथन है कि - ईमानदार और सबको साथ लेकर चलने वाला व्यक्ति ही वार्ड क्रमांक 8 के कुर्सी का हकदार है । पार्षद मनोज जायसवाल वार्ड विकास में एक ईंट भी नहीं जोड़ पाए , यह वार्ड का दुर्भाग्य है। की उनके नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 8 10 वर्ष व्यतीत हो गया , लेकिन वार्ड पार्षद मनोज जायसवाल और मनोज जायसवाल की धर्मपत्नी की पार्षदी कार्यकाल से वार्ड को 20 वर्ष पीछे खिंसका दिया । वार्ड के आम मतदाताओं के समक्ष अपनी छवि चमकाने के फिराक में इन्होंने 10 वर्षों के कार्यकाल में जो गुल खिलाया वो काबिले तारीफ है । पार्षद मद् से सैनिटाइजर और मास्क की खरीदी की गई , वार्ड वासियों को न तो सैनिटाइजर मिला और नहीं मास्क मिला । पार्षद मद् की वह राशी कहां चली गई । वार्ड के विकास में या फिर पार्षद के विकास में खर्च हो गई । मेरा वोट कांग्रेस के ईमानदार और स्वच्छ  छवि के धनी शुभम बाजपेयी हेतू जिसमें विकास की अपार संभावना है । 

वार्ड की तस्वीर कुछ और होती

वार्ड क्रमांक आठ के प्रतिष्ठित व्यवसाई और समाजसेवी घनश्याम बंसल का मानना है कि - वार्ड क्रमांक 8 व्यवसाई और सुशिक्षित वार्ड के रूप में इस शहर में जाना जाता है । वार्ड पार्षद मनोज जायसवाल के पहले कार्यकाल में सिर्फ ऐसे कार्य हुए जो लापरवाही किं कर्तव्य विमूढ़ता का परिचायक है । यदि इन कार्यों को ईमानदारी पूर्वक , समय रहते हुए पार्षद द्वारा पूर्ण करवाया गया होता तो आज वार्ड 8 के सपनों की तस्वीर कुछ और ही होती । नगर के हृदय स्थल में स्थापित महाराणा प्रताप मार्केट जो बरसात के समय तालाब में तब्दील हो जाया करता था । अहो भाग्य तो हमारा है जब प्रदेश में भूपेश की सरकार बनी और कांग्रेस के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बाजार योजना के तहत उसका उन्नयन करवाया और आज बरसात में महाराणा प्रताप मार्केट में पानी भरना तो बहुत दूर की बात है वहां भरी बरसात में नालियों के माध्यम से पानी की निकासी हो जाती है । जायसवाल परिवार का 10 वर्ष वार्ड वासियों के लिए सबसे बदतर कहा जा सकता है । वार्ड पार्षद के इन करतूतों को वार्ड की जनता न भूली है और ना भूलेगी अब जनता निर्णय ले चुकी है ,20 दिसंबर को वोट किसे देना है ।

वार्ड को नई दिशा देने वाला पार्षदों हो

सामाजिक सेवा को जीवन का मूल मंत्र मानने वाली गीत , संगीत और नृत्य का साधना करने वाली , नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई घनश्याम सुल्तानिया की धर्मपत्नी श्रीमती आकृति सुल्तानिया जो सामाजिक संस्था अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन से तालुकात रखती हैं । उनका मानना है कि - वार्ड क्रमांक 8 को नई दिशा देने वाला व्यक्ति ही वार्ड पार्षद चुना जाए । क्योंकि पूर्ववर्ती कार्यकाल में पार्षद की निष्क्रियता ही विकास के नाम पर दिखा , सिर्फ खोखले वादे हमें दिखाते रहे और हम विकास के लिए तरसते रहे । पूर्ववर्ती नगर सरकार में बैठे इस पार्षद ने वार्ड के विकास को कोसों दूर फेंक दिया और हम विकास के नाम पर पिछड़ गए । मेरी मानना है कि - वार्ड को एक नई दिशा देने वाला व्यक्ति ही वार्ड का प्रतिनिधित्व करें और वार्ड को विकास की चौखट पार करने में अहम भूमिका निभाने वाला प्रत्याशी विजयश्री प्राप्त करें । मेरा वोट एक ऐसे सुशिक्षित युवा को जिसमें वार्ड को विकसित और समृद्ध करने की अपार संभावनाएं दिखाई दे रही है । मेरा वोट सिर्फ और सिर्फ जथा नाम तथा गुण से परी पूरित शुभम बाजपेयी को । 


वार्ड को अपना घर समझे ऐसा हो पार्षद 

नगर सरकार का चुनाव 20 दिसंबर को होने जा रहा है । नगर पालिका वार्ड क्रमांक 8 की छात्रा जिसे पहली बार मतदान करने का सौभाग्य मिल रहा है । उस कुमारी साक्षी पांडे का मानना है कि - वार्ड पार्षद ऐसा व्यक्ति बने , जो इस वार्ड को अपना घर समझे जैसे एक कुशल गृहिणी ही मकान को घर और घर को मंदिर बना सकती है । सौभाग्य से प्रदेश में भूपेश बघेल कांग्रेस की सरकार है , तो वार्ड के विकास के लिए हमें चाहिए की हम नगर सरकार में वार्ड क्रमांक 8 से कांग्रेस के प्रत्याशी को ही विजय दिलावें , क्योंकि प्रदेश सरकार की योजनाओं का अक्षरसहः लाभ वार्ड वासियों को प्राप्त होगा । प्रदेश सरकार और नगर सरकार दोनों मिलकर इस नगर को , वार्ड को विकास के शिखर पर विराजित कर सकती है । यह सच है कि नारी के पास वह सकती है जिस शक्ति के सामने सभी नतमस्तक हो जाते हैं । इसलिए नारी शक्ति अब अपना वार्ड पार्षद सिर्फ और सिर्फ ऐसे युवक को चुनना चाहती है जो प्रदेश और नगर सरकार के बीच अपनी पैठ मजबूती से रख सके । मेरा वोट कांग्रेस के ऐसे युवा प्रत्याशी के लिए है जिसमें कुछ कर गुजरने की क्षमता हो ।

जो जनता को समझें वही हो पार्षद

मुनू लाल देवांगन वार्ड क्रमांक आठ के निवासी , प्रतिष्ठित व्यवसाई और कृषक होने के साथ ही साथ देवांगन समाज के भीष्म पितामह है । वे देवाँगन समाज के विभिन्न पदों को सुशोभित कर चुके हैं । उनका मानना है कि - जो वार्ड की जनता को समझें वहीं पार्षद के आसंदी पर विराजित हो । प्रजातंत्र वह है , जहां जनता ही सर्वोपरि होती है , और जनता का शासन हो , ऐसा हमारा पार्षद बने । पर अभी तक ऐसा नहीं हो सका । वार्ड पार्षद की आसंदी पर बैठने के बाद पार्षद जनता को भूल जाता रहा है । वार्ड पार्षद की आसंदी के लिए मेरा मानना है कि - पार्षद बेदाग छवि और जागरूक व्यक्तित्व हो , वही हमारा प्रतिनिधित्व करेगा । स्वच्छ और सुंदर पहचान दिलाने वाले को जनता चुनकर मौका दें ,और वार्ड का सही मायने में विकास करने वाला ही जीते । मुझे तो सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस के प्रत्याशी शुभम बाजपेयी में यह गुण दिखाई दे रहा है । जो वार्ड के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा । वार्ड के सामने महारानी लक्ष्मीबाई कांप्लेक्स पर बना वाटर फिल्टर मशीन जहां एक रुपए में 1 लीटर शुद्ध जल मिलता , वह अभी तक वार्ड के किसी जनता को प्राप्त ना हो सका । मैं चाहता हूं कि - वह वाटर फिल्टर जल्द से जल्द ही चालू हो । जिसके लिए पार्षद का बदलाव होना निहायत जरूरी है ।



विकास की गंगा ऊपर से नीचे उतरेगी

कांग्रेस की राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले एवं कांग्रेस के विभिन्न पदों को सुशोभित करने वाले , वरिष्ठ कांग्रेसी के कतार पर खड़े रहने वाले , पत्रकारिता जगत के भीष्म पितामह अब्बास अली शैफी का कहना है कि - विकास की गंगा ऊपर से नीचे बहती है । प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवाई में राज्य की कांग्रेस सरकार अधिक से अधिक धनराशि लाकर सारंगढ़ नगर में विकास की गंगा बहाएंगे । विदित हो कि - जो काम 15 वर्षों में भाजपा के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह नहीं कर सके । वह काम कांग्रेस की भूपेश सरकार ने अपने कार्यकाल के 3 वर्ष के भीतर ही सारंगढ़ को जिला बना कर दिखाया । इस दरमियान नगर सरकार में भाजपा अध्यक्ष ने तीन पारी खेली जिसमें अध्यक्ष अजय गोपाल , अध्यक्ष श्रीमती चंपा देवाँगन , अध्यक्ष अमित अग्रवाल इसके बावजूद सारंगढ़ विकास में शून्य रहा । जो विकास इस शहर को चाहिए था वह सारंगढ़ वासियों को न मिल सका । मैं चाहता हूं कि - मेरे वार्ड मैं विकास की गंगा बहे जिसके लिए कांग्रेस के युवा सिपहसालार शुभम बाजपेयी से ही संभव है । 

कथनी और करनी में अंतर ना हो

वार्ड क्रमांक 8 के प्रतिष्ठित व्यवसाई और राजनीति के ध्रुव कहलाने वाले , बेदाग छवि के धनी , समाजसेवी और सभी के कार्यों में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने वाले संजय शर्मा का मानना है कि - पार्षद के कथनी और करनी में अंतर ना हो, लेकिन वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद 10 वर्षों तक अपना पार्षदी कार्यकाल चलाया । जिसकी कथनी और करनी में काफी अंतर दिखा । एसडीएम राजेंद्र गुप्ता के चलते वार्ड क्रमांक 8 में तुर्की तालाब का सौन्दर्यीकरण हुआ । उसके पश्चात वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद इन 10 वर्षों में तुर्की तालाब के सौंदर्यीकरण पर ध्यान नहीं दिया । जिसके कारण तुर्की तालाब का जल जो जलकुंभी में भर गया । तालाब के पार में मॉर्निंग वॉक ओर इवनिंग वॉक जाने वाले लोगों को पूर्व में जो सुविधाएं उपलब्ध थी वह नदारद हो गई । गार्डन में बच्चों के लिए लगे खिलौने के सारे सामान एक के बाद एक टूटने लगे । जिस पर वार्ड पार्षद के द्वारा एक रुपए खर्च नहीं किया गया । जिसके कारण तुर्की तालाब अब अंतिम सांस लेते हुए दिखाई दे रही है। मैं युवा सिपहसालार शुभम बाजपेयी को वोट देकर उनसे आशा करता हूं कि - वे तुर्की तालाब को फिर से आबाद करने में सफल हो ।

स्वच्छ सुंदर और समृद्धि हो वार्ड 

वार्ड क्रमांक 8 के मोबाइल व्यवसाई कन्हैया सोनी का मानना है कि - पूर्ववर्ती पार्षदों के कार्य काल में कई ऐसे कार्य हैं जो अब तक लापरवाही और अकर्मण्यता के बस्ते में पड़े हुए हैं , और यदि इन कार्यों को इमानदारी पूर्वक समय रहते हुए पूर्ण कर लिया गया होता तो आज वार्ड वासियों के सपनों का वार्ड की तस्वीर कुछ और ही होती । वार्ड क्रमांक 8 में 15 वर्षों से भाजपा पार्षद बने रहे, लेकिन इन पार्षदों ने वार्ड 8 के विकास और समृद्धि क्षेत्र में एक ईट भी नहीं रख पाए , अपितु वार्ड के विकास और समृद्धि को 15 वर्ष पीछे धकेल दिया । इनके जनविरोधी निर्णय और कुछ ऐसे करतूतों का पिटारा है जिसकी कालिख आने वाले 15 वर्षों तक कुर्सी डाल रहे जनप्रतिनिधि के चेहरों से नहीं छूटने वाली । हर एक निर्णय और करतूत की गवाह वार्ड 8 की जनता स्वयं है और इन करतूतों को अंजाम देने वाले लोगों को वार्ड की जनता ना भूले । ऐसे व्यक्ति को मतदान करें जो विकास का परिचायक बन कर शहर को स्वच्छ सुंदर और समृद्धि के क्षेत्र में आगे बढ़ा सके ।

को हो नृप हमें का हानी पंड़ित की जुबानी

युवा प्रतिभा , बहुमुखी प्रतिभा के धनी , व्यवसाई , कराटे के क्षेत्र में  नाम कमाने वाले गौरव पंडित का  मानना है कि राजा कोई भी बने  हमें उससे कोई हानि नहीं होगी  क्योंकि अपनी लड़ाई लड़ने में मैं  स्वयं सक्षम हूं । वार्ड क्रमांक 8 के  भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी एक दूसरे को बराबर टक्कर देते दिखाई दे रहे हैं । इसलिए इस बार यहां कांग्रेस और भाजपा के बीच गदर देखने में आ रहा है । प्रत्याशी अपने वार्ड से विजयी होने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दिए हैं । चुनाव समर के गरमा गरम माहौल में प्रत्याशी अपने अपने तरीके से प्रचार और प्रसार में लगे हुए हैं , लेकिन इस बार यहां के मतदाताओं ने जरूर चुनाव को रहस्यमय बना दिया है , क्योंकि कोई कुछ भी खुलकर बता नहीं रहा है । ऐसे में वार्ड नंबर 8 की सीट किसके खाते में जाएगा और कौन विजय पताका लहराएगा यह कह पाना मुश्किल होगा । मैं मतदाताओं से निवेदन करना चाहूंगा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है तो नगर सरकार और वार्ड का मेंबर भी कांग्रेस का हो ।

विकास की गंगा बेमानी कम से कम साफ हो नाली 

वार्ड क्रमांक 8 के युवा प्रतिभा , बहु आयामी व्यक्तित्व के धनी पत्रकार , नेता , व्यवसायी दुर्गेश (बाबू) स्वर्णकार का कहना है कि - वार्ड क्रमांक 8 के पूर्व पार्षद जायसवाल जी वार्ड में विकास की गंगा क्या बहाएंगे ? वह सिर्फ एक काम करवा देते ?-वार्ड की बदबूदार , बजबजाती नालियों की सफाई करवा देते । लेकिन वह काम भी वे करवाने में पूरी तरह से असफल रहे । बेबाक टिप्पणी करते हुए दुर्गेश स्वर्णकार ने कहा कि - 1 वर्ष में दो दो बार नालियों में ढक्कन हमारे वार्ड का पार्षद ही लगवा सकता है और यह कार्य कोई भी पार्षद नहीं कर सकता । महाराणा प्रताप मार्केट के दुकानदारों को जीतने के बाद बिना आवेदन निवेदन किए द्वितीय मंजिल बनवाने की अनुमति दी जाएगी । की बात करने वाला यह पार्षद विजय होने के बाद अपनी ही बातों से मुकर गए । व्यापारी परेशान भी हुए व पैसा भी लगाए । ले देकर व्यापारियों का वह दुकान द्वितीय मंजिल बन गया , लेकिन वार्ड के उन दुकानदारों की पीड़ा सिर्फ वही जानते हैं । पार्षद अपने कार्यकाल में ऐसा कोई भी कार्य नहीं कर पाया जिससे वार्ड वासी धन्यवाद ज्ञापित कर सके । यहां तक की कोरोना काल में भी उन्होंने वार्ड की जनता का सेवा करने के बजाए आपदा को अवसर में बदलते हुए खूब माल लूटे है ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने