तहसील सवायजपुर में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस
संवाददाता फारूक क़ुरैशी
आज दिनांक 18.12.2021 को तहसील सवायजपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस अवसर पर श्रीमान जिलाधिकारी महोदय जनपद हरदोई व श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय हरदोई द्वारा जन शिकायतों को सुनकर उनके तत्काल निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक निर्देश दिये गए।राजस्व विभाग व पुलिस विभाग को आपस में सामंजस्य बनाकर संयुक्त टीम के माध्यम से मौके पर जाकर भूमि विवादों का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए ।

