आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मथुरा में बंगाली घाट से विश्राम घाट तक यमुना नदी के किनारे स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मथुरा में बंगाली घाट से विश्राम घाट तक यमुना नदी के किनारे स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया


मथुरा आयोजन के दौरान जिला विकास अधिकारी श्रीमती सुधा कुमारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी उपस्थित रही । साथ ही नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी एवं पंचायती राज विभाग के कर्मचारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विश्राम घाट पर यमुना नदी की साफ सफाई का कार्य किया गया, और साथ में यमुना को स्वच्छ रखने की भी शपथ ग्रहण की गई। आज 18 दिसंबर 2021 को मथुरा विकासखंड के सामने कचहरी घाट पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत "स्वच्छता महोत्सव "का आयोजन  माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की अध्यक्षता की। साथ में जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी, जिला कंसलटेंट ,चौधरी धर्मवीर सिंह  जनपद मथुरा, सहायक विकास अधिकारी पंचायत  श्यामसुंदर सारस्वत एवं अन्य विकासखंड के कर्मचारी एवं ग्राम पंचायतो के सचिव एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा सर्वप्रथम यमुना जी का पूजन किया गया,और  यमुना की सफाई का अभियान चलाया। अध्यक्ष महोदय द्वारा यमुना में नौका विहार कर यमुना नदी का मुआयना किया गया कि यमुना नदी को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सके। नौका विहार के दौरान नौका में सभी अधिकारी, कर्मचारी साथ मौजूद रहे। अध्यक्ष ने यमुना में जगह-जगह बने हुए टापू स्थल को  प्राकृतिक पर्यटक स्थल के रूप में बढ़ावा देने की बात की। और जनपद के युवाओं को आह्वान किया हम यमुना नदी में नौका विहार कर पर्यटन को भी बढ़ावा दे सकते हैं, साथ ही अध्यक्ष महोदय द्वारा यमुना नदी को प्रदूषित न करने एवं जल को स्वच्छ बनाने एवं जल के सदुपयोग हेतु उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई ,साथ ही जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा यमुना नदी को स्वच्छ रखने हेतु अपने कर्मचारियों को निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने