माह दिसम्बर में आयोजित किये जाने वाले अग्रिम विधिक जागरूकता कार्यक्रम
संवाददाता फारूक क़ुरैशी
बिलग्राम. तहसीलदार/सचिव, तहसील विधिक सेवा समिति बिलग्राम ने बताया है कि उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ की कार्य योजना 2021-22 के क्रियान्वयन एवं अनुपालन हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के तत्वाधान में माह दिसम्बर में आयोजित किये जाने वाले अग्रिम विधिक जागरूकता कार्यक्रमों में से 20 दिसम्बर 2021 को मध्यान्ह 12.00 बजे से प्रा0वि0 ग्राम कुतलूपुर पर0 व तह0 बिलग्राम में आपदा पीड़ित एवं कोरोना पीड़ितों के अधिकार विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जायेगा। इसी प्रकार 23 दिसम्बर 2021 को अपरान्ह 01.00 बजे प्रा0वि0 ग्राम जरौली शेरपुर पर0 व तह0 बिलग्राम में कार्यस्थल पर शोषण से बचाव एवं कानून एवं सरकारी योजनायें विषयक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जायेगा तथा 25 दिसम्बर 2021 को पूर्वान्ह 11.00 बजे पंचायत भवन ग्राम बेहटी खुर्द पर0 सदरपुर व तह0 बिलग्राम में ट्रांस जेण्डर के अधिकार विषयक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजना किया जायेगा।