संवाददाता फारूक क़ुरैशी
हरदोई मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पांडेय मैरिज लान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन के बाद उच्च प्राथमिक विद्यालय ककरा विकासखंड हरपालपुर का निरीक्षण किया गया।। निरीक्षण के समय जिलासमन्वयक प्रशिक्षण एवं जिलासमन्वयक एमडीएम उपस्थित रहे।।
विद्यालय में प्रधानाध्यापक लल्लू सिंह, सहायक अध्यापक आरपी सिंह उपस्थित पाए गए श्रीमती सविता सिंह एवं सुशील कुमार अनुचर जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता हेतु 28 बच्चों को लेकर स्पोर्ट्स स्टेडियम हरदोई गए हुए थे।।
विद्यालय में कुल नामांकित बच्चे 184 के सापेक्ष 68 बच्चे उपस्थित पाए गए।विद्यालय में शिक्षण कार्य अच्छा पाया गया महोदय द्वारा कक्षा 6 में हिंदी के दोहे बच्चों से पढवाये गए।। बच्चों ने दोहे पढ़कर सुनाएं व हिंदी की कॉपी को देखकर महोदया द्वारा बच्चों को शाबाशी दी गई ।।कक्षा 7 में विज्ञान का कार्य संतोषजनक पाया गया।। शौचालय में पानी भरा व गंदगी पाई गई उसको साफ कराने के निर्देश दिए गए।।विद्यालय में मध्यान भोजन योजना अंतर्गत खाने में दाल रोटी की गुणवत्ता को देखने हेतु चखा गया जो संतोषजनक पाया गया।।आंगनवाड़ी केंद्र में फर्श टूटा हुआ था जिसको सही कराने हेतु निर्देशित किया गया।।
