बिलग्राम गंगा स्नान करने गया युवक डूबा:चीख-पुकार सुनकर लोग पहुंचते, इससे पहले पानी में हो गया लापता, गोताखोर कर रहे तलाश
जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
हरदोई में बिलग्राम क्षेत्र के राजघाट पर गंगा स्नान करने गया युवक नहाते समय डूब गया। युवक को डूबता देख आसपास के लोगों ने जब तक बचाने की कोशिश की तब तलक पानी के प्रवाह में वह कही गुम हो गया। दोपहर से बराबर ढूढ़ने का प्रयास किया जा रहा परंतु शाम तक युवक का पता नही चल सका। इस बीच पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों क़ी मदद से ढूंढा पर शाम तक युवक का पता नही चल सका ।
नहाते वक्त तेज धार में डूबाकोतवाली बिलग्राम क्षेत्र के राजघाट पर बिलग्राम के ही गदुआपुर गांव का रहने वाला सनी तिवारी साथियों के साथ गंगा स्नान करने गया था। दोपहर के वक़्त जैसे ही वो गंगा नदी में डुबकी लगाने की कोशिश में था कि तभी वो तेज धार में डूब गया।रेस्क्यू टीम को अब तक नहीं मिली सफलताआसपास मौजूद लोगों ऩे ढूंढने का प्रयास किया लेकिन सफलता न मिली जिसके बाद इलाकाई पुलिस व सनी तिवारी के घरवालों को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजने का प्रयास किया और जाल भी डाला परंतु डूबे सनी को ढूंढ नही पाए। थाना प्रभारी राज वीर सिंह ने बताया कई टीम को लगाकर युवक की तलाश की जा रही है, देर शाम तक युवक को खोजा न जा सका है।
