संवाददाता फारूक क़ुरैशी
हरदोई बिलग्राम पुलिस अधीक्षक द्वारा क्राइम को रोकने के लिए अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत मंगलवार की शाम थाना बिलग्राम के अंतर्गत एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियुक्त पिंकू पुत्र राजाराम निवासी ग्राम बसहर थाना बिलग्राम हरदोई के कब्जे से एक अदद देशी तमंचा 12 बोर व तीन अदद जिंदा कारतूस बरामद किया गया जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत किया गया थाना प्रभारी द्वरा जानकरी देते हुए बताया है की आरोपी युवक पुलिस को देख कर भागने लगा पुलिस ने भागते देख युवक का पीछा किया तो भाग रहे युवक को पकड कर पुलिस ने तलाशी लेने पर एक 12 बोर का तमंचा व तीन अदद जिंदा कारतूस मिले पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया थाना क्षेत्र में क्राइम को रोकने के लिए अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा रही है।
