पशु आश्रय स्थलों में पशुओं को संरक्षित किया जा रहा हैः-जे0एन0 पाण्डेय
जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
हरदोई, सू0वि0, 19 जनवरी 2022:- मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी जे0एन0 पाण्डेय ने बताया है कि जनपद हरदोई में अस्थाई/ स्थाई पशु आश्रय स्थलों में 22,262 बेसहारा पशु संरक्षित किये जा चुके हैं, जनपद में ग्राम पंचायतों में अस्थाई बाड़े बनाकर पशुओं को इकट्ठा करते हुए पूर्व में संचालित पशु आश्रय स्थलों में पशुओं को संरक्षित किया जा रहा है। अब तक 6 हजार पशुओं को संरक्षित किया जा चुका है, अस्थाई बाड़ों में संरक्षित पशुओं के चारे-दाने की व्यवस्था की गई है। अल्लीपुर, बेनीगंज, थोकमाधौ अहिरोरी एवं मेढू, सुरसा से पशु अस्थाई पशु आश्रय स्थलों में शिफ्ट किये जा रहे हैं।

