महाअभियान के अन्तर्गत कुल टीकाकरण 85102 रहा
जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
हरदोई. जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया है कि आज जनपद में कोविड टीकाकरण महा अभियान चलाया गया इसके अन्तर्गत कुल टीकाकरण 85102 रहा, जिसमे से 15 से 18 आयु वर्ग के 13003 किशोरों को टीका लगाया गया इसके अतिरिक्त 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के कुल 45106 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया तथा 45 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग में 26993 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। 361 लोगों ने तीसरी बूस्टर डोज भी लगवाई। टीकाकरण हेतु जनपद में कुल 617 टीकाकरण साईट बनायी गयी थी। उन्होने बताया है कि महा अभियान के दौरान लोगों में टीकाकरण को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया। उन्होने जनपदवासियों को अभियान को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होने कहा कि टीकाकरण टीम ने अच्छा कार्य किया है, आगे भी यह टीम अपना उत्साह बनाये रखेगी। उन्होने जनपदवासियों से अपील की है कि टीकाकरण अवश्य करवाये और कोविड अनुकूल व्यवहार करते रहे। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोग नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र या कैम्प में जाकर बूस्टर डोज भी लगवा सकते है। टीकाकरण से हम स्वयं व अपने समाज को कोरोना जैसी महामारी से बचा सकते है।
