लोकेशन कन्नौज
ज्ञानेन्द्र दुबे
सपा नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह सहित तीन के खिलाफ सदर कोतवाली में धोखाधड़ी सहित 5 धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। मुकदमा नवाब सिंह के कॉलेज में तैनात रहे लिपिक के पिता प्रेम चन्द्र राठौर की तहरीर पर दर्ज हुआ है। लिपिक के पिता का आरोप है कि बेटे गौरव को बंधक बना जबरन 18 लाख रुपये निकलवा लिये गये। बैंक से रुपये निकाल नवाब सिंह यादव के करीबी कल्लू और रामनाथ मिश्र अपने साथ ले गये। बाद में बेटे पर रुपये गबन का झूठा आरोप लगा प्रताड़ित कर रहे हैं। प्रेमचन्द्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

