भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर क्षेत्रीय लोगों ने दी बधाई
अमेठी से दिनेश तिवारी
अमेठी
समाज के प्रमुख लोगों ने उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की ऐतिहासिक वापसी को लेकर बधाई दी और एक दूसरे को लड्डू खिलाए
गौरतलब है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की मतगणना पूरी हो गई
जिसमें भाजपा अपने चारों राज्यों में सत्ता की वापसी करने में कामयाब रही।
दूसरी ओर उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के लिए उपयोगी साबित हुए।
वह उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरी बार सत्ता में आने वाले दूसरे मुख्यमंत्री बन गए हैं।
इससे पहले यह कारनामा नारायण दत्त तिवारी ने किया था।
भाजपा की जीत पर जश्न मनाया।
सभी को बधाइयां दी और मिष्ठान वितरित किया।
डबल इंजन की सरकार को प्रदेश के मतदाताओं ने पूर्ण बहुमत से स्वीकार किया और भारी बहुमत से विजई बानाया वहीं अमेठी में चार विधानसभा सीटों पर भाजपा से सुरेश पासी व राजा मयंकेश्वर शरण सिंह ने जीत दर्ज की तो समाजवादी पार्टी से महाराजी देवी व राकेश प्रताप सिंह सिंह ने जीत दर्ज की विधानसभा जगदीश पुर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुरेश पासी को हार्दिक बधाई शुभकामनाए दी गिरिश चंद्र शुक्ला प्रशांत मिश्रा राजू मोर्या त्रिभुवन रामजी तिवारी सहित अन्य लोगों ने बधाई दी
