धूम्रपान छोड़कर खुद बीमारियों से बचें और दूसरों को भी बचाएं

नों स्मोकिंग डे पर कार्यशाला आयोजित, धूम्रपान न करने की दिलाई शपथ  
संवाददाता फारूक क़ुरैशी 

हरदोई 9 मार्च 2022 धूम्रपान निषेध दिवस (नो स्मोकिंग डे)  पर बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में कार्यशाला आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. ओम प्रकाश तिवारी ने की  इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा  हर साल मार्च माह के दूसरे बुधवार को नो स्मोकिंग डे का मनाया  जाता है इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को धूम्रपान जैसी नुकसानदेह  आदत से निजात दिलाना है इस साल इस दिवस की थीम है धूम्रपान छोड़ना तनावपूर्ण नहीं होना चाहिये राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.सुशील कुमार ने बताया धूम्रपान कैंसर और हृदय संबंधी बीमारियों का मुख्य कारण है कैंसर से होने वाली 50 फीसद मौतें और फेफड़ों की ज्यादातर बीमारियों का करण तंबाकू ही है जब एक व्यक्ति धूम्रपान करता है तो वह अपनी सेहत के साथ-साथ  आस-पास के लोगों की सेहत को प्रभावित करता है  इससे पर्यावरण भी प्रदूषित होता है धूम्रपान करने वाला व्यक्ति आस-पास के कम सेकम पाँच  व्यक्तियों की सेहत को प्रभावित करता है सिगरेट का हर कश व्यक्ति की आयु को कम करता है जिला अस्पताल में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ है, जहां लोगों को धूम्रपान संबंधी निःशुल्क सलाह दी जाती है और इस लत  से निजात दिलाने का प्रयास भी किया जाता है उन्होंने कहा- यदि व्यक्ति में इच्छा शक्ति है तो वह आसानी से इस लत से छुटकारा पा सकता है इसके साथ ही  प्राणायाम , योग और व्यायाम करें जो इसमें मददगार साबित हो सकते हैं  इसके साथ ही वह ऐसे लोगों से थोड़ा दूरी बना लें  जो स्मोकिंग  करते हैं अपने को तनाव मुक्त रखे  धूम्रपान की इच्छा होने पर अपने मन को किसी अन्य काम में  लगाए नॉन निकोटिन दवाओं का उपयोग करे 
कार्यशाला के अंत में उपस्थित प्रतिभागियों को मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने तंबाकू का सेवन छोड़ने एवं जनमानस को जागरूक करने की शपथ दिलाई 
इस मौके पर डा. विनीत द्विवेदी, डा. शिवम गुप्ता, जिला समुदाय प्रक्रिया प्रबंधक शिव कुमार, परामर्शदाता हेमलता शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता तरन्नुम बानो और डाटा  एंट्री ऑपेरटर हिमांशु सिंह उपस्थित रहे 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने