मोटरसाइकिल और कार में भिड़ंत , मोटरसाइकिल के उड़े परखच्चे ड्राइवर बदलने का सिलसिला जारी , जांच में जुटी सारंगढ़ पुलिस

मोटरसाइकिल और कार में भिड़ंत , मोटरसाइकिल के उड़े परखच्चे



ड्राइवर बदलने का सिलसिला जारी , जांच में जुटी सारंगढ़ पुलिस


सारंगढ़ । क्षेत्र के बरमकेला रोड आजकल हादसाओं का मार्ग बन गया है । वहीं देखा जाए तो दो-तीन दिन पहले ही बरमकेला जंगल कोहनी नवान मोड़ पर ट्रक हादसा में तीन लोगों की मौत हो गई थी । वहीं आज सारंगढ़ से बरमकेला रोड पर एक जबरदस्त हादसा हुआ है । इस मार्ग पर राहगीरों के अक्सर घायल होने की खबर मिलती रहती है । करीब शाम 5 बजे दानसरा व माधोपाली के बीच में एक क्रेटा क्रमांक सीजी 13 एक्स 9076 ने एक मोटर साइकिल को जबर्दस्त टक्कर मार दी ।हादसा इतना बड़ा था कि - मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए । इस हादसे में मोटर साइकिल सवार ईश्वर नायक उम्र 35 वर्ष की जांघ एवं सिर पर गंभीर चोट आई है और उसे रायपुर के लिए तत्काल रिफर किया गया है , जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है । इस घटना से शिक्षक के घर में मातम छा गयी है , रो - रोकर घरवालों के बुरा हाल हो गया है । जिस समय हादसा हुआ , यह शिक्षक स्कूल से पढ़ाई खत्म कर घर जा रहा था । वहीं राहगीरों के बताए अनुसार उस क्रेटा गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी , कि - वह जैसे ही मोटर साइकिल को ठोकर मारी उसके बाद खेत में जा घुसी , हालांकि कार में बैठे सभी व्यक्ति सुरक्षित नजर आ रहे हैं ।

हादसा के बाद क्रेटा के ड्राइवर को बदलने का चल रहा है सिलसिला

वहीं ग्रामीणों के मुताबिक इस क्रेटा कार कोई और व्यक्ति चला रहा था ? जिसका ड्राइविंग लाइसेंस ही नहीं था ? वही गाड़ी मालिक के दामाद को गाड़ी चलाने की बात कही जा रही है और वह सारंगढ़ थाना में सूचित कर ड्राइवर को बदलने की बात ग्रामीणों द्वारा कही जा रही है ? आगे अब पुलिस जांच करेगी तो पता चल जाएगा कि - आखिर माजरा क्या है ?क्या ड्राइवर के पास ड्राइविंग लाइसेंस है ? या ग्रामीणों के अनुसार जो व्यक्ति उस कार को चला रहा था उसका ड्राइविंग लाइसेंस न होने के कारण ड्राइवर को बदलने का जो सिलसिला चल रहा है , वह सही है ?


क्या शिक्षक को मिलेगा इंसाफ ?
ग्रामीणों की माने तो वह शिक्षक मोटरसाइकिल में अपने ही साइड पर चलते हुए आ रहा था , तभी तेज रफ्तार से आ रही क्रेटा गाड़ी ने जबर्दस्त ठोकर मारकर मोटर साइकिल को घसीटते हुए खेत में जा घुसी । ताज्जुब इस बात कि - इस गाड़ी को चलाने वाला ड्राइवर का ड्राइविंग लाइसेंस ही नहीं है , ऐसे सूत्र बता रहे हैं और थाने में दूसरे के नाम लेकर लिखवाया गया है कि - गाड़ी वह चला रहा था ? क्योंकि उसके पास गाड़ी का लाइसेंस है । हालांकि गाड़ी का बीमा जरूर है , लेकिन क्या गाड़ी का बीमा होने से बिना डाइविंग लाइसेंस कोई भी चला ले और बीमा भी मान्य हो जाए ? इसमें तो बीमा कंपनी वाले को भी ध्यान देना चाहिए ? क्योंकि ऐसा भविष्य में हादसा ना हो । अगर बीमा मान्य प्राप्त नहीं होती है तो गाड़ी मालिक को ही देना पड़ेगा , क्योंकि गाड़ी कोई दूसरा चला रहा था ।उसके पास ना तो लाइसेंस है और ना ही कोई कागजात । खैर जो भी हो आगे तो सारंगढ़ में बैठे तेज तर्रार थाना प्रभारी विवेक पाटले जांच की बात कह रहे हैं ।

क्या कहते हैं सारंगढ थाना प्रभारी

इस संबंध में जब हमने सारंगढ़ थाना प्रभारी विवेक पाटले से पूछा तो उन्होंने बताया कि - अभी इसकी कार्यवाही जारी है , आगे जाँच कर उचित कार्यवाही किया जाएगा ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने