संवाददाता फारूक क़ुरैशी
आज दिनांक 74 2022 को स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में बेसिक शिक्षा ,पुलिस विभाग ,माध्यमिक शिक्षा ,विकास विभाग एवं स्टेडियम की टीमों ने प्रतिभाग किया । प्रतियोगिता का स्वरूप नाक आउट बेसिस पर रखा गया । प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश द्विवेदी जी द्वारा बाल डाउन सेरेमनी के द्वारा किया गया ।प्रथम सर्विस कर पुलिस अधीक्षक महोदय ने प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया । प्रथम मैच बेसिक शिक्षा एवं पुलिस विभाग बी टीम के मध्य हुआ जिसमें बेसिक शिक्षा विभाग ने पुलिस विभाग की टीम को आसानी से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया । मैचों में जबरदस्त संघर्ष और कांटे का टकराव देखने को मिला । दर्शकों के जबरदस्त उत्साह ने माहौल को और रोचक बना दिया । फाइनल मैच पुलिस विभाग की ए टीम और विकास विभाग की टीम के मध्य हुआ जिसमें विकास विभाग ने पुलिस को हरा कर प्रतियोगिता जीत ली।खंड शिक्षा अधिकारी डॉ सत्य प्रकाश यादव के संयोजन और जिला पी टी आई के बी अवस्थी के दिशा निर्देशन में इस प्रतियोगिता का सफल समापन हुआ।रेफरी की भूमिका सुरेंद्र कुमार, महबूब रहमान,सतेंद्र यादव और दीपक राणा द्वारा निभाई गई। नगर मजिस्ट्रेट श्री सदानंद गुप्ता द्वारा विजयी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया गया। इस अवसर पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम समन्वयक मनीष मिश्रा, उप क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार गौड़ ,राजीव शुक्ला पंकज वर्मा प्रशान्त श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।