मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं से अधिक से अधिक लोगो को लाभान्वित करने के लिए योजनाओं का विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार प्रसार किया जायेः-डॉ0 संजय कुमार निषाद


संवाददाता फारूक कुरैशी

हरदोई मा0 मंत्री मत्स्य विभाग डॉ0 संजय कुमार निषाद ने अपने जनपद भ्रमण के दौरान निरीक्षण भवन में विभागीय अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होने कहा कि मत्स्य विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं से अधिक से अधिक लोगो को लाभान्वित करने के लिए योजनाओं का विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार प्रसार किया जाये। लाभार्थियों को प्रक्रिया पूर्ण करने में अधिकारियों द्वारा सहायता की जाये। इसके उपरान्त मा0 मंत्री द्वारा रसखान प्रेक्षागृह में जनपद से आये हुए लोगो से संवाद किया गया। उन्होने लोगो को मत्स्य विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उप निदेशक मत्स्य द्वारा केसीसी लोन मछुआ दुर्घटना बीमा योजना आदि जैसी लाभकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि विभाग की विभिन्न स्कीमो की जानकारी मत्स्य विभाग की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है। मा0 मंत्री ने कहा कि मछुआ समुदाय की उन्नति शासन की प्राथमिकताओं में है। मत्स्य पालन का कार्य करने वाले लोग मछुआ दुर्घटना बीमा योजना में अपना पंजीकरण करा सकते है। इसके अन्तर्गत व्यक्तिगत दुर्घटना पॉलिसी में मृत्यु एवं स्थायी दिव्यांगता की स्थिति में रू0 500000/-दिये जाते है। इसी के अन्तर्गत विशेष आकस्मिक पॉलिसी में अस्थायी दिव्यांगता के लिए रू0 250000/-व अस्पताल खर्च में रू0 25000/-दिये जाते है। मा0 मंत्री ने मछुआ दुर्घटना बीमा योजना से आच्छादित 17 मत्स्य पालकों को प्रमाणपत्र वितरित किये। इस अवसर पर सहायक निदेशक मत्स्य रेखा श्रीवास्तव, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार सहित जनपद के मछुआ समुदाय के गणमान्य प्रतिनिधि व नागरिक आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने