स्मार्ट फोन व टैबलेट से डिजिटल लेन देन को बढावा मिलेगाः-नील कमल नीलू
संवाददाता फारूक क़ुरैशी
बिलग्रामम् शक्ति योजना के अन्तर्गत आज बिलग्राम के राजकीय आई0टी0आई मे स्मार्ट फोन/टैबलेट वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम मे अतिथि के रूप मे मा0 विधायक आशीष सिंह आशू की माता जी विमला देवी, विधायक प्रतिनिधि नीरज विद्यार्थी व मल्लावां द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य नील कमल उपस्थित रहे। आज के कार्यक्रम मे कुल 150 मे से कुल 143 छात्र/छात्राओं को टैबलेट वितरण किया गया। 07 छात्र/छात्रायें अनुपस्थित रहे। मुख्य अतिथि विमला देवी ने कहा कि टैबलेट व स्मार्ट फोन से छात्र/छात्राओें का डिजिटल सशक्तीकरण हुआ है। विधायक प्रतिनिधि नीरज विद्यार्थी ने कहा कि नई परिस्थितियों मे स्मार्ट फोन व टैबलेट अध्ययन मे काफी उपयोगी साबित हो रहे है। जिला पंचायत सदस्य नील कमल नीलू ने कहा कि स्मार्ट फोन व टैबलेट से डिजिटल लेन देन को बढावा मिलेगा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य आई0टी0आई आर0एस0यादव व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सहित सस्थान के छात्र/छात्रायें उपस्थित रहे।
-----------------------------
Tags:
हरदोई
