जूनियर शिक्षक संघ का चुनाव, शकील फिर बने निर्विरोध अध्यक्ष

फोटो कार्यकारणी के गठन के बाद सभी को शपथ दिलाती जिलाध्यक्ष सुनीता त्यागी,मौजूद पदाधिकारी
संवाददाता फारूक क़ुरैशी

 बिलग्राम में जूनियर शिक्षक संघ ब्लाक कार्यकारिणी का चुनाव हुआ पर्यवेक्षक उस्मान की देखरेख में नामांकन हुए। सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। जिसमें एक बार फिर शकील अहमद को अध्यक्ष, अखिलेश कुमार महामंत्री, यतींद्र कन्नौजिया कोषाध्यक्ष, रमेश चंद्र वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रामशंकर वर्मा उपाध्यक्ष, रीता रानी मौर्य महिला उपाध्यक्ष, सुधीर कुमार उपाध्यक्ष, अखिलेंद्र कुमार संयुक्त मंत्री अरविंद राठौर, अतीक अहमद सिद्दीकी , सुभाष चंद्र आर्य प्रियंका श्रीवास्तव ,शारदा श्रीवास्तव को संयुक्त मंत्री ,आशुतोष कुमार ऑडिटर और पारितोषि कश्यप को आय-व्यय निरीक्षक चुना गया। जिला अध्यक्ष सुनीता त्यागी ने सभी को पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर धीरज अस्थाना,पंकज कुमार,एआरपी रजनीश,द्विवेदी,शैलेंद्र कुमार,विनय कुमार,श्रीश चंद,राजकुमार मौर्य, रेहाना परवीन,सहित ब्लाक के सभी शिक्षक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने