पुण्यतिथि पर छलके श्रद्धा के आंसू

पुण्यतिथि पर छलके श्रद्धा के आंसू






 

हरदोई।सोमवार को पैतृक गांव अटिया- मझिगवां,विकासखंड- कोथावां में लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व महामंत्री अनिल सिंह वीरू के अनुज भ्राता व नरेंद्र सिंह"अटिया"के पुत्र स्मृतिशेष राजीव सिंह"रिंकू" की द्वितीय पुण्यतिथि पर जिले भर से आए संभ्रांतजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पुत्र आदि वर्धन व परिवारिक सदस्यों द्वारा शांति हवन कर पुण्यआत्मा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई  के  सुबह से शाम तक भंडारे में राहगीरों व कन्याओं को प्रसाद भी वितरित किया गया।
 श्री सिंह ने सर्वप्रथम अपने परिवारी जनों के साथ अपनें भाई को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्री सिंह के पिता नरेंद्र सिंह, भाई सुनील सिंह,बहन श्रीमती रेनू सिंह,संजीव सिंह"सोनू," देवशी सिकरवार,यशवर्धन,शौर्य वर्धन,आदि वर्धन,अवि वर्धन, विहा समेत संभ्रांतजनों ने पुष्पांजलि अर्पित की। लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व महामंत्री श्री सिंह ने कहा कि भाई की कमी हमेशा खलती रहेगी जिसे पूरा नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भाई शब्द ही अपने आप में बहुत बड़ा है और परिवारीजनों के बीच उनकी उपस्थिति सूक्ष्म रूप से हमेशा रहती है किंतु आपकी रिक्तता की भरपाई कोई नहीं कर सकता 
श्रद्धांजलि अर्पित करने सबसे पहले प्रधान देशराज सिंह, पूर्व शिक्षक के पी सिंह सिकरवार,पूर्व जिला पंचायत सदस्य व प्रधान के पी सिंह,अध्यक्ष व्यापार मंडल लव मिश्रा,दिलीप गुप्ता, मंडल अध्यक्ष देव शरण अवस्थी, कमलेश सिंह,राजेश सिंह सिकरवार भैंनगांव,प्रधानाचार्य शिव शंकर लाल वैश्य,प्रधानाचार्य ठाकुर प्रसाद,पूर्व अध्यक्ष को ऑपरेटिव बैंक श्री महेंद्र पाल सिंह,आप और हम चेतना मंच के संयोजक कमलेश पाठक,अध्यक्ष श्री अनिल सिंह,पूर्व प्राचार्य डॉ बीडी शुक्ला,डॉ रामाधार दीक्षित,अजय अवस्थी,इंजीनियर संघ के प्रांतीय संरक्षक श्री एससी सिंह,एडवोकेट धृति वर्धन सिंह ,पूर्व प्रमुख उदय राज सिंह,श्री श्रीराम सिंह तोमर,श्री शिवराम सिंह,पूर्व अध्यक्ष छात्रसंघ श्री राजीव मिश्रा,श्री राजीव सिंह सिंपल,श्री विनय वर्मा, पूर्व महामंत्री रविंद्र सिंह गांधी,श्री उत्तम श्रीवास्तव, श्री पवन सिंह,श्री उदित प्रताप सिंह,पूर्व उपाध्यक्ष श्री सर्वेश पांडे,श्री हर्षवर्धन सिंह,श्री पुष्प मिश्रा,श्री चंद्र प्रकाश सिंह,श्री सत्य प्रकाश सिंह छुन्ना,इंद्र भूषण सिंह,मदन मोहन सिंह मदनू,कौशल सिंह,धर्मेंद्र सिंह गुड्डू,एडवोकेट नेपाल सिंह,शैलेंद्र मिश्रा बड़क्के, देवेंद्र सिंह संजू तोमर,राजकुमार सिंह सुबोध सिंह,अनूप सिंह"पाही",राम भजन, प्रधान मझिगवा मुकेश मौर्य समेत सैकड़ों संभ्रांत जनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने