हरदोई पुलिस अधीक्षक ने किशोरी के ब्लाइंड मर्डर का किया खुलासा पिता ही निकला अपनी बेटी का कातिल


हत्यारोपी को किया गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग के शक में जघन्य वारदात को दिया था अंजाम
 संवादाता फारूक कुरैशी 

हरदोई। पचदेवरा पुलिस ने किशोरी के ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया है। जिसमें आरोपी पिता ने ही अपनी बेटी  वारदात को अंजाम दिया। फिर भाई व भाभी समेत चार लोगों को झूठ फंसाने के लिए पुलिस को तहरीर दी। घटनास्थल पर पहुंचे एसपी ने पुलिस को जल्द खुलासे के निर्देश दिए। मामले में जांच के बाद पुलिस ने हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है।आपको बताते चलें कि पचदेवरा थाना क्षेत्र के बिसौली में विगत 1जुलाई को एक किशोरी का खेतों में शव पड़ा मिला था। जिसके गले और शरीर पर चोट के निशान थे, शाहाबाद पुलिस समेत एसपी, एएसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया था। जिसके बाद किशोरी की शिनाख्त मोहिनी पुत्री अनंगपाल निवासी हथौड़ा के रूप में हुई थी। पुलिस को उसके घर पर भी खून के छींटे मिले थे। जिसके बाद पुलिस को शक गहरा गया कि किसी परिवार के ही शख्स ने किशोरी को मारकर फेंका है। उसी बीच पुलिस ने पता किया तो जानकारी मिली किशोरी का पिता मौके पर नहीं है। जिसके बाद मौके पर पहुंचे पिता अनंगपाल ने पुलिस को सूचना दी कि उसके भाई पूरन,भाभी सविता व गांव के ही तेजप्रताप और राजीव ने उसकी पुत्री की हत्या की है। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी, तभी जानकारी हुई कि पिता अनंगपाल ने ही अपनी पुत्री की हत्या की है। जिसके बाद पुलिस ने हत्यारोपी अनंगपाल सिंह उर्फ अन्नू पुत्र चैन सिंह को हथौड़ा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताक्ष में अनंगपाल ने बताया कि उसको अपनी पुत्री मोहिनी पर किसी लड़के से बात करने और भाभी सविता के गांव के ही व्यक्ति से अवैध संबंध की खबर मिली। जिससे आहत होकर उसने अपनी पुत्री मोहिनी की हत्या करने की साजिश रची। फिर 30जून को रात्रि में रिश्तेदारी ले जाने के बहाने मोहिनी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर गले को दुपट्टे से कस दिया। जिसके बाद हत्या की पुष्टि करने के लिए गले और पेट पर दरांती से वार किए। जिससे मोहिनी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना को दूसरा रूप देने के लिए आरोपी ने अपने घर पर कुत्ते के बच्चे को घायल कर उसके खून को डाल दिया और अन्य लोगों को फंसाने के लिए पुलिस को तहरीर दी। जिसमें आरोपी का कुछ दिन पहले भाई पूरन सिंह व भाभी सविता से विवाद हुआ था, गांव के तेजप्रताल और राजीव से पुरानी रंजिश चल रही थी। जिनको फंसाने के लिए हत्यारोपी ने पुलिस को गुमराह किया। जिसमें पुलिस ने जांच कर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया और हत्यारोपी पिता को जेल भेज दिया है। जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने आलाकत्ल दरांती को बरामद किया है एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि पचदेवरा थाना क्षेत्र के बिसौली में 6दिन पूर्व एक किशोरी का शव मिला था। जिसके गले और पेट पर धारदार हथियार से वार मिले थे। पुलिस ने वादी पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जिसमें पाया कि पिता ने शातिरपन से हत्या की वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद पुलिस ने हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने