करणी सेना द्वारा समस्त क्षत्रिय समाज के साथ आज बैठक सम्पन्न हुई

स्टेशन कन्नौज




संजीव मिश्रा


कन्नौज
करणी सेना द्वारा समस्त क्षत्रिय समाज के साथ आज बैठक की गई बैठक में कन्नौज जिला अध्यक्ष अंकुर प्रताप सिंह द्वारा भारतीय जनता पार्टी पर क्षत्रिय समाज को जिले में राजनैतिक रूप से उपेक्षित रखने का आरोप लगाते हुए कहा गया है कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व क्षत्रिय समाज की भागीदारी के अनुरूप व जातीय समीकरण को देखते हुए भी हिस्सेदारी से दूर रखा जा रहा है भाजपा संगठन क्षत्रियों को लगातार राजनैतिक पतन की ओर ले जा रही है यदि जिले में स्वर्ण समाज के जातीय समीकरण के अनुसार देखा जाए तो शीर्ष के पदों में सांसद ब्राह्मण विधायक छिबरामऊ ब्राह्मण नगर पालिका परिषद में चार जगह ब्राह्मण एक जगह गुप्ता और यदि संगठन की बात की जाए तो कन्नौज में प्रदेश महामंत्री ब्राह्मण जिले के पांच उपाध्यक्ष ब्राह्मण के साथ-साथ सभी सामान्य जगहों से क्षत्रियों को दूर रखा गया है क्षत्रिय समाज आज भाजपा संगठन से तीन अनारक्षित ब्लॉक प्रमुख की सीटों में तालग्राम ब्लाक प्रमुख के लिए संगठन से पूर्णता विश्वास के साथ मांग करता है
यदि संगठन इस विषय को तवज्जो नहीं देता है तो करणी सेना पूरे समाज के साथ आगामी प्रत्येक चुनाव में क्षत्रियों की उपेक्षा का बदला भाजपा से पूरे जिले में पूरी जोर विरोध करने के साथ-साथ एक बड़े आंदोलन कर देगी
करणी सेना भाजपा संगठन महामंत्री व प्रदेश अध्यक्ष के शब्दों को दोहराना चाहती है जिसमें उन्होंने कहा कि 8 ब्लॉक में जातीय समीकरण के आधार पर समायोजित किया जाएगा जिसमें हम तालग्राम ब्लाक पर क्षत्रिय प्रत्याशी की मांग करते हैं आज की बैठक में क्षत्रिय समाज के सभी वरिष्ठ जन संजीव चौहान विकास भदौरिया मोनू चौहान सुनील सिंह चंदेल शैलेंद्र गौर व समस्त करणी सेना टीम व क्षत्रिय समाज उपस्थित रहा


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने