संवाददाता फारूक क़ुरैशी
जनपद-हरदोई दिनांक 28.02.2022पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए कर्मियों का भव्य विदाई समारोह आयोजन कर सुखमय जीवन की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी गई आज दिनांक 28.02.2022 को जनपद हरदोई में तैनात कुल 05 पुलिसकर्मी, क्रमश: 1- उ0नि0 श्री रजितराम मिश्रा, 2- उ0नि0 श्री शिवप्रसाद 3- उ0नि0 श्री पुरोषत्तम राम, 4- उ0नि0 श्री अनिल कुमार श्रीवास्तव, 5- आरक्षी श्री बलदेव बक्ष सिंह अपनी-अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए । इस अवसर पर पुलिस लाइन हरदोई सभागार कक्ष में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया । पुलिस अधीक्षक जनपद हरदोई *राजेश द्विवेदी* द्वारा उपरोक्त *सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को अंग वस्त्र, माल्यार्पण, प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर उनके सुखमय जीवन व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई, तत्पश्चात सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक जनपद हरदोई द्वारा सम्मानपूर्वक विदा किया गया । इस दौरान अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

