जिला अधिकारी हरदोई एवम पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा विधानसभा निर्वाचन-2022 की मतगणना हेतु पुलिस बल को पुलिस लाईन हरदोई में ब्रीफ किया गया


संवाददाता फारूक क़ुरैशी

हरदोई जिला अधिकारी हरदोई एवम पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा मतगणना हेतु पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे मतगणना के दौरान अपनी ड्यूटी को पूरी निष्ठा एवं इमानदारी के साथ करेंगे तथा सभी अपने-अपने ड्यूटी प्वांइट पर ही जमें रहेंगे जिससे कोई अनाधिकृत व्यक्ति मतगणना स्थल पर प्रवेश न कर सके ताकि माननीय चुनाव आयोग की मंशा के अनुरुप  जनपद हरदोई में विधानसभा चुनाव की मतगणना सकुशल संपन्न हो सके।सभी जवानों को कोविड-19 के सम्बन्ध में सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करने के भी निर्देश दिए । ब्रीफिंग के दौरान जिला अधिकारी एवम पुलिस अधीक्षक हरदोई के साथ अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), समस्त उपजिलाधिकारी ,समस्त क्षेत्राधिकारी , थाना प्रभारी व अन्य अधिकारी/कर्म0गण मौजूद रहें ।

*सोशल मीडिया सेल*
 *जनपद हरदोई*

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने