राहुल गांधी मुर्दाबाद स्मृति ईरानी, नरेंद्र मोदी, बीजेपी जिंदाबाद के लगाए नारे
शुकुल बाजार अमेठी कांग्रेस पार्टी के नेता पवन खेड़ा और जयराम रमेश द्वारा अमेठी सांसद व केंद्रीय मंत्री की 18 वर्षीय बेटी के ऊपर अमर्यादित आरोप लगाए जाने के बाद पूरे देश में प्रतिशोध की लहर उमड पड़ी। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला एवं मंडल अध्यक्ष शंकर बक्स सिंह, के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौराहे पर पहुंचकर राहुल गांधी मुर्दाबाद स्मृति ईरानी जिंदाबाद नरेंद्र मोदी जिंदाबाद भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। तथा राहुल गांधी के पुतले को फूंका बहन बेटियों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान जैसे नारे लगाते हुए नारियों के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी मैदान में का उद्घोष किया। इस दौरान उपाध्यक्ष ने कहा कि अमेठी की हार को अभी तक ना भुला पाने वाली कांग्रेस ने राजनैतिक प्रतिशोध में 18 वर्ष की बेटी को बदनाम करने का प्रयास किया जो कि निंदनीय है जिसकी आज पूरे देश में भरसक निंदा हो रही है। अमेठी वासियों में विशेष आक्रोश है उन्होंने कहा कि अमेठी को पिछड़ापन देने वाले राहुल गांधी से अमेठी का विकास नहीं पच पा रहा है और तरह-तरह के अनर्गल आरोप और प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इस दौरान जिला मीडिया संयोजक प्रशांत शुक्ला, विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष अवधेश मिश्रा, हिंदू युवा वाहिनी जिला उपाध्यक्ष उदय नारायण मिश्रा, मंडल महामंत्री दिनेश कौशल, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री विपिन बैश्य, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष रंजीत पाल, अजय शुक्ला, भोले तिवारी, राकेश शुक्ला, संत दुबे, प्रशांत मिश्रा, शुभम शुक्ला, अनुज शुक्ला, शिटू कौशल, सहित सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tags:
amethi
