मंदिर परिसर में साफ सफाई का ख्याल रखे आम जन को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो :. डीएम


संवाददाता फारूक क़ुरैशी

 जिलाधिकारी हरदोई अविनाश कुमार व पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम सुनासी थाना मल्लवा स्थित बाबा सुनासीर नाथ मंदिर का निरीक्षण किया गया तथा मंदिर परिसर में  प्रशासन व पुलिस द्वारा की गई व्यवस्था को बारीकी से देखा ।
डीएम और एसपी ने मंदिर में भोले बाबा के दर्शन किए उन्होंने वहां पर मौजूद तहसील प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि  मंदिर परिसर में साफ सफाई का ख्याल रखे आम जन को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इस हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए ।
डीएम अविनाश कुमार और पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने सोनाक्षी नाथ मंदिर प्रांगण में मौजूद तमाम श्रद्धालुओं व भक्तों से संवाद करते हुए चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा कांवड़ियों व श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना होने देने के प्रति आश्वस्त भी किया । 
इस अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा मंदिर में पूजन अर्चन भी किया गया इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बिलग्राम राहुल कश्यप विश्वकर्मा ग्राम प्रधान प्रदीप यादव व अन्य लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने