जनसहयोग से हम सभी निराश्रित गौवंशो को संरक्षित करने में अवश्य सफल होंगेः- आशीष सिंह आशू


संवाददाता फारूक क़ुरैशी 

हरदोई, सू0वि0, 03 जुलाई 2022ः-निराश्रित गौवंश को संरक्षित करने की शासन की मंशा के क्रम में विगत दिवस माननीय विधायक बिलग्राम-मल्लावां आशीष सिंह आशू ने विकास खण्ड मल्लावां के अंतर्गत बखोरा ग्राम में अस्थायी पशु आश्रय स्थल का उदघाटन किया। माननीय विधायक ने कहा कि बखौरा की गौशाला से क्षेत्र में निराश्रित गौवंशो की समस्या का समाधान होगा। इस क्षेत्र के लोग काफी लम्बे समय से इसकी प्रतीक्षा कर रहे थे। उन्होंने आम लोगों से भूसा दान करने की अपील करते हुए कहा कि जनसहयोग से हम सभी निराश्रित गौवंशो को संरक्षित करने में अवश्य सफल होंगे। उन्होंने गाय की आरती की और अपने हाथों से चारा खिलाया। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी मल्लावां प्रमोद कुमार चंद्रोल, बखौरा के प्रधान सचिव सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने