बकरीद को लेकर क़ुरैशी बिरादरी व सम्मानीत लोगो के साथ की बैठक

साफ सफाई क् विशेष ध्यान रक्खे कुर्बानी की फोटो विडिओ शोशल मीडिया पर न डाले थाना प्रभारी राजवीर सिंह 
संवाददाता फारूक क़ुरैशी 

बिलग्राम नगर में ईदुल-अजहा ( बकरीद ) पर्व को लेकर कोतवाल राजवीर सिंह की अध्यक्षता में नगर के ऊपर कोट मैदान में शांति समिति की बैठक हुई । कोतवाल ने नगर पालिका प्रशासन को नगर में कुर्बानी स्थलों की सफाई व्यवस्था को ठीक करने , नगर पालिका के सफाई वाहन को कुर्बानी के स्थलों पर रखने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने कहा कि कुर्बानी के अवशेष सड़कों व गलियों में न डालें , रक्त नालियों में न बहायेंअमन व शांति से बकरीद का त्योहार मनाएं । बकरीद की नमाज़ ईदगाह व मस्जिद में पढ़े
नालियों में रक्त न बहाएं और कुर्बानी के न अवशेष सड़कों व गलियों में न डालें । जिससे किसी अन्य व्यक्ति को परेशानी हो । इसे नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी में डालें । सिंह ने कहा कि अन्य सभी त्योहारों की तरह ईद - उल - अजहा भी शांति , एकता और भाईचारे के साथ मनाई जाए । हिंदू - मुसलमानों के प्रति पूर्वाग्रह के बिना अमन और शांति से त्योहार मनाएं । कोतवाल सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट न शेयर करें । कड़ी कार्यवाही की जायेगी । नगर व क्षेत्र में एकता और एकजुटता बनाए रखें । सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने से बचें नगर के सम्मानित लोगों से ईद - उल - अज़हा को शांति भाईचारे और एकता के साथ मनाने की अपील की इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष पद सईद अहमद अफसर अली समाजसेवी मेराज कुरेशी सभासद अबरार हुसैन दिलशाद क़ुरैशी बिरादरी के लोगो के साथ हुई बैठक
सभी सम्मानित लोग मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने