अमेठी से दिनेश तिवारी
अमेठी
भीषण गर्मी में हो रही बिजली कटौती से विधानसभा जगदीशपुर के लोग परेशान हैं। विभाग की लापरवाही से लोग परेशान हैं। किसानों को फसलों की सिंचाई करने में दिक्कतें आ रही हैं।पिछले करीब 2 सप्ताह से जगदीशपुर व ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। दिन रात हो रही अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। विभाग की लापरवाही के कारण न दिन में चैन मिलता है और न रात में नींद ही मिल पा रही है। बिजली की समस्या से कस्बे के दुकानदार और व्यापारी भी परेशान है। व्यापारियों का कहना है कि दिन में 2 से 4 घंटे बिजली ही मिल पा रही है। ऐसा ही हाल रात में भी रहता है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों की हालत और खराब है। खेतों में जहां एक तरफ धान की रोपाई हो रही है वहीं फसलें तेज गर्मी में झुलस रही हैं। बिजली न आने से सरकारी और निजी नलकूपों से खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है वहीं जो धान की रोपाई हो गई है वो फसल सिंचाई न होने के कारण सूख रही है। बिजली विभाग की लापरवाही के कारण बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। कस्बे के व्यापारी कहते हैं कि बिजली कटौती के कारण दुकानदारी प्रभावित होती है बिजली आपूर्ति काफी कम होने से इनवर्टर भी बैठ जाता है।
