गंगा एक्सप्रेस-वे के पास की घटना तीन लोग
रैफर अन्य का चल रहा इलाज
संवाददाता फारुक कुरैशी
बिलग्राम हरदोई रोड गंगा एक्सप्रेस-वे के पास एक निजी बस पलटने से बेठे यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए है बस पलटने से मौके पर ग्रामीण दौड़े और एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानी सीएचसी पर भर्ती कराया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार निजी बस जो बिलग्राम से सवारी भर कर हरदोई के लिए जा रही थी तभी अचानक बस आयंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई बस में तेजी चीख पुकार होने लगी मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया था जिसमे सवार(1) मंजू श्री स्वर्गीय संजय सिंह निवासी पुलिस लाइन हरदोई( 2)राधे श्याम पुत्र घुराई उम्र 37वर्ष निवासी मौहल्ला सुलहाडा बिलग्राम (3) मेजाबी पत्नी सफी अहमद उम्र 35 वर्ष निवासी मौहल्ला रफेय्यात गंज इन लोगो जिला अस्पताल को रैफर किया गया है (1)मनीष पुत्र घुराई उम्र 28 वर्ष निवासी मौहल्ला सुलहाडा ( 2)राम किशोर पुत्र हीरा लाल उम्र 58 वर्ष निवासी ग्राम गुरोली (3)राम श्री पत्नी राम किशोर उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम गुरोली घायलों का इलाज चल रहा है वही घायलों ने बताया है कि ड्राइवर की लापरवाही की वजह आगे ट्रक आ रहा था गाड़ी को खाई की तरफ अधिक काट देने के कारण बस पलट गई जिसमें 6 लोग घायल हो गए हैं जिनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम में भर्ती कराया गया है तीन लोगों को हालत नाजुक देखते हुए ट्रामा सेंटर हरदोई के लिए रेफर कर दिया गया किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई