आठवीं मोहर्रम को अपने कदीमी रास्तों से निकला हुसैनी ताजिया कर्बला में 72 शहीदों को याद कर पड़े नोहे

बिलग्राम कस्बे के मोहल्ला मैदानपुरा में आठ मोहर्रम को कुदरती अलम वाली गली में हुसैनी ताजिया बाद नमाज़ इंशा बब्लू मिस्त्री के मकान से उठाया गया ताजिया का आगाज बादशाह हुसैन वास्ती की सरपरस्ती में हुआ जिसमें इमाम हुसैन की याद में नौहे ख्वानी वाजिद हुसैन, सजर हुसैन, आज़म, नूरैन रजा, ओसामा कुरैशी, अरबाज हुसैन,आदि ने नौहे पढ़े वा नातिया कलाम अनवार हुसैन, हाफिज असद, हाफिज मोअज्जम, ने पेश किए गए जो मोहल्ला मैदानपुरा से होता हुआ मोहल्ला कटरा हैदराबाद के रास्ते होता हुआ खानखाए नसीरिया की ओर से होते हुए अपने मुकाम पर पहुंचा और प्रोग्राम का समापन सलातो सलाम के साथ हुआ और इमाम हुसैन के बताए हुए रास्ते पर चले और अहले वतन के लिए सलामती और अमन चैन के लिए दुआ की गई बाद में तबर्रूक तकसीम किया गया इस मौके पर आसिम हुसैन वास्ती माजू मिस्त्री,हाजी हुरमत अंसारी, रईस मियां एडवोकेट,फरहान, सुफियान, अयान,दीदार , सईद मिस्त्री रईस मिस्त्री, रेहान सिद्दीकी, राशिद, गुफरान अंसारी आदि तमाम हुसैनी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने